जेठ हर रात को घुस आता था कमरे में और करता था रेप, परेशान होकर बहू ने उसे उतरवा दिया मौत के घाट

खबर शेयर करें -

संभल जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जेठ महिला को हर रात परेशान करता था, वह उसके कमरे में घुस आता था और जबरन संबंध बनाता था। महिला ने उसकी हत्या करवा दी।

संभल जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। छोटे भाई की पत्नी के कमरे में रोज रात को घुस आता था जेठ तो परेशान बहू ने ही जेठ की हत्या की साजिश रच डाली। हत्या करने के बाद जेठ का शव फांसी के फंदे से लटका दिया। घटना संभल जिले के बबराला की है जहां छह दिन पहले हुई मौत की इस घटना का खुलासा हुआ तो पता चला कि हत्या की गई थी। भाई की पत्नी ने मृतक जेठ पर छेड़छाड़ तथा अश्लीलता के आरोप लगाते हुए साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर करदी हत्या।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: टैक्सी चालक की दरिंदगी से बचने के लिए रात भर जंगल में छिपी रही दिल्ली की युवती; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

छह दिन पहले संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला के मोहल्ला शिवपुरी निवासी पीयूष शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। मृतक के छोटे भाई ने अपने ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ गुन्नौर थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें बताया गया था कि लंबे समय से जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा चल रहा है और इस विवाद के चलते भाई की हत्या की गई है। पुलिस इस घटना की पड़ताल करने पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को हनीफ मियां ने आधार कार्ड में बदल दिए अपने अब्बा, फर्जी जाति प्रमाणपत्र से खुला खेल, यूपी से आकर गदरपुर में बनाया दस्तावेज

जब संभल पुलिस ने इस पूरी घटना क्रम का खुलासा किया तो चौंकाने वाली खबर सामने आई। मृतक के छोटे भाई की पत्नी ने ही सुपारी देकर अपने जेठ की हत्या करवा दी थी। उसका आरोप था कि वह उस पर गलत नजर रखता था और उससे दुष्कर्म किया करता था। महिला ने बताया कि इसी की वजह से परेशान होकर उसने अपने साथी भद्रेश और राजू के साथ जेठ की दोस्ती कराई। दोनों युवकों ने महिला दोस्त के जेठ को मारने से पहले खूब शराब पिलाई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा पार्षद के पुत्र की गुंडागर्दी! सरेआम युवती से छेड़छाड़ - कपड़े फाडे , विरोध करने पर परिवार के साथ भी मारपीट

किसी को हत्या का शक ना हो इसलिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। जेठ की हत्या में महिला भी शामिल रही और उसने दोनों दोस्तों को हत्या करने के लिए एक लाख रुपए भी दिए। पुलिस ने इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए महिला और उसके दोनों दोस्त, तीनों को जेल भेज दिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad