जो सांड़ को लाए हैं, हम उनको हटाएंगे, समाजवादी पार्टी का भाजपा पर पलटवार

खबर शेयर करें -

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को मैनपुरी में जमसभा की. इस दौरान एक कार्यकर्ता ने सांड़ समेत लोगों की तमाम समस्याओं को लेकर गाना गाया.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 7 में 5 चरणों के लिए मतदान होना अभी बाकी है. ऐसे में तमाम सियासी दल और नेता इन इलाकों में पूरे जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं. इस बीच गुरुवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पहली बार प्रचार करने उतरे. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी के करहल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिए प्रचार किया. वहीं इस दौरान एक मज़ेदार नजारा देखने को मिला. यहां रैली में SP कार्यकर्ता ने सांड़ समेत लोगों की तमाम समस्याओं को लेकर गाना गाया. इस दौरान मुलायम सिंह मंच से मुस्कुराते रहे. गाने के बोल थे- जो सांड को लाए हैं, हम उनको हटाएंगे, यूपी में सपा वाली साइकिल को जीताएंगे. इस पर मुलायम सिंह भी मंच से मुस्कुराते रहे. वहीं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने करहल विधानसभा में अपनी पहली चुनावी रैली में सपा की किसान हितैषी नीतियों और चुनावी घोषणाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनने पर किसान, युवा और व्यापारियों को मजबूत करने का काम करेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी