ठेकेदार की लापरवाही से शीशा कारोबारी का हजारो शीशा हुआ चकनाचूर

खबर शेयर करें -


काशीपुर। ठेकेदार की लापरवाही से शीशा कारोबारी का हजारो रुपये का शीशा चकनाचूर हो गया। व्यापारी ने नुकसान की भरपाई की गुहार लगाई है। इधर व्यापारियों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
यशपाल के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले हरीश रावत अभी तो यह शुरुवात है!
रामनगर रोड पर बन रहे डिवाइडर की बची निर्माण सामग्री के कारण आज एक व्यापारी का नुकसान हो गया।। बता दें कि रामनगर रोड पर टूरिस्ट रेस्टोरेंट के सामने दर्पण अग्रवाल का शोरूम है। आज कल रामनगर रोड पर डिवाइडर बनाने का कार्य जारी है और ठेकेदार ने डिवाइडर बनाने के बाद बची रेता बजरी को ऐसे ही खुले में छोड़ रखा है। जिस कारण आज उधर से गुजर रहे ट्रक के टायर से एक पत्थर दर्पण अग्रवाल के शोरूम के शीशे से जा टकराया जिससे उनका शीशा चकनाचूर हो गया।