यशपाल के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले हरीश रावत अभी तो यह शुरुवात है!

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी: दिल्ली में उत्तराखंड भाजपा के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य की घर वापसी पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने चित परिचित अंदाज में कहा कि अभी तो ये शुरूआत है। भविष्य और भी लोग कांग्रेस में शामिल होंगे।
घर वापसी पर यशपाल ने बांधे पूर्व मुख्ममंत्री हरीश रावत व अन्य नेताओ के तारीफ के पुल
सोमवार को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद हरीश रावत काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता का राज्य की भाजपा सरकार से मोहभंग हो गया है। आज कांग्रेस यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य का स्वागत तो कर ही रहे हैं। जो अन्य लोग भविष्य में कांग्रेस में शामिल होंगे। उनका भी में एडवांस में स्वागत करता हूं। भाजपा से कई लोग कांग्रेस में शामिल होकर उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाएंगे। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि दलित और ​शोषित वर्ग की आवाज दबाने वाली भाजपा सत्ता से जा रही है और कांग्रेस आ रही है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यशपाल आर्य कांग्रेस विचार धारा से ही ओतप्रोत थे। आज भी उन्हें एक अच्छे विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर जाना जाता है। सूत्रों की मानेें तो पौड़ी और उत्तरकाशी सहित पहाड़ी क्षेत्र से 8 विधायक और भाजपा से कांग्रेस में जा सकते हैं।