डायबिटीज में ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये नीले रंग का फल, शाम तक नीचे आ जाएगा ब्लड शुगर

खबर शेयर करें -

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कई तरह के आहार का सेवन करना काफी हेल्दी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं एक खास फ्रूट के हबारे में-

डायबिटीज आज के समय में काफी कॉमन बीमारी हो चुकी है।

इसे कंट्रोल करने के लिए एक्सपर्ट न सिर्फ दवाओं को समय पर लेने की सलाह देते हैं, बल्कि कई हेल्थ एक्सपर्ट नियमित रूप से सही डाइट लेने की भी सलाह देते हैं। सही आहार से आप अपने शरीर में काफी हद तक ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। इन आहार में ब्लूबेरी शामिल है। जी हां, ब्लूबेरी के सेवन से भी डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए ब्लूबेरी किस तरह से फायदेमंद है और किस तरह इसका सेवन करें, इस विषय के बारे में विस्तार से बताएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों में 39°C के साथ 'लू' का अलर्ट; 28 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि दे सकती है राहत

डायबिटीज में किस तरह फायदेमंद है ब्लूबेरी?

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए ब्लूबेरी काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, यह फाइबर का काफी अच्छा सोर्स होता है, जो पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह ब्लड में शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। वहीं, ब्लूबेरी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो आपके ब्लड शुगर को काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों में 39°C के साथ 'लू' का अलर्ट; 28 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि दे सकती है राहत

इसके अलावा ब्लूबेरी में फाइटोकेमिकल्स भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो डायबिटीज के लिए काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा ब्लूबेरी में मौजूद पॉलीफेनोल होता है, जो शरीर में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के रूप में कार्य करते हैं। इससे आपके शरीर में काफी हद तक ब्लड शुगर काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है।

ब्रेकफास्ट में कैसे खाएं ब्लूबेरी

अगर आप डायबिटीज में ब्लूबेरी का सेवन कर रहे हैं, तो इसका सेवन दही के साथ किया जा सकता है। सुबह 1 कटोरी दही में कुछ ब्लूबेरी और चिया सीड्स को डालकर इसका सेवन करें। इससे काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों में 39°C के साथ 'लू' का अलर्ट; 28 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि दे सकती है राहत

शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए ब्लूबेरी स्मूदीज का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए 1 से 2 कप ब्लूबेरी लें। इसमें थोड़ा सा दही, आधा केला, ओट्स जैसी चीजों को डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। इससे काफी हद तक शुगर लेवल कम हो सकता है।