तलाक के 9 साल बाद दोस्त को लेकर हलाला कराने पूर्व पत्नी के घर पहुंचा AIMIM का पूर्व नेता

खबर शेयर करें -

दिल्ली के जामिया नगर इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें महिला ने अपने पूर्व पति पर दोस्त के साथ हलाला करने का दवाब बनाने का आरोप लगाया है.

AIMIM के पूर्व यूपी सचिव पर आरोप

गौर करने वाली बात ये है कि महिला ने जिस शख्स पर आरोप लगाया है, वो असदुद्दीनओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) का नेता रहा है. महिला ने रियाजुद्दीन खान को AIMIM के उत्तर प्रदेश सचिव बताया है. हालांकि रियाजुद्दीन का कहना है कि वो एक हफ्ते पहले ही AIMIM छोड़ चुके हैं. रियाजुद्दीन महिला के पूर्व पति हैं. महिला ने रियाजुद्दीन पर दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट का आरोप लगाया है. हालांकि जामिया नगर पुलिस ने छेड़छाड़ और आपराधिक साज़िश का केस किया है और छानबीन की बात कही है.

एफआईआर के मुताबिक, आरोप लगाने वाली महिला अपने बच्चे के साथ जामिया नगर इलाके में रहती है. साल 2012 में उनकी शादी रियाजुद्दीन खान नाम के शख्स से हुई थी. कुछ समय बाद रियाजुद्दीन ने उन्हें तीन तलाक दे दिया था. आजतक के संवाददाता तनसीम हैदर के मुताबिक़, अब करीब 9 साल बाद रियाजुद्दीन अपने एक दोस्त को लेकर महिला के घर पहुंचा. महिला से दोबारा निकाह करने की बात कही.

एफ़आईआर में महिला ने आरोप लगाया कि रियाजुद्दीन ने उससे कहा कि वह उसके दोस्त के साथ हलाला कर ले, तो वह दोबारा निकाह कर लेगा. महिला का ये भी आरोप है कि जब उन्होंने रियाजुद्दीन का इस बात के लिए विरोध किया तो उसने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए. उनके साथ मारपीट की. महिला ने रेप की कोशिश का भी इल्ज़ाम लगाया है. महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां जुट गए. इसके बाद दोनों आरोपी भाग खड़े हुए. महिला ने उसे और उनके बच्चे को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है.

महिला के आरोपों को रियाजुद्दीन ने बेबुनियाद बताया है. आजतक से बात करते हुए उन्होंने महिला पर ही उल्टे आरोप लगाए. रियाजुद्दीन का आरोप है कि वो महिला उनसे पैसे वसूलना चाहती है. इसके लिए लगातार दबाव बना रही थी. रियाजुद्दीन का ये भी कहना है कि यह घटना जिस समय की बताई जा रही है, उस वक़्त तो वह दिल्ली में ही नहीं थे.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad