राजू अनेजा,लालकुआ।आगामी 23 जनवरी को लालकुआ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर होने वाले चुनाव में सभी पार्टीयो और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है कौन बनेगा चेयरमैन किसके हाथ मे रहेगी लालकुआ नगर पंचायत की बागडोर यह तो अभी भविष्य के गर्भ में कैद है फिलहाल साइलेंट मोड पर लालकुआ के मतदाता पहली बार किसी युवा को ही चेयरमेन के पद आसीन करने जा रहे है। आंकड़ों की बात की जाए तो अभी तक चेयरमेन के रूप में लालकुआ के कई वरिष्ठ इस पद पर आसीन होते आए है परन्तु पहली बार एक युवा पीढ़ी को चेयरमैन जैसे बड़े पद पर असिन होने का मौका मिलता दिखाई दे रहा है, युवा चेयरमैन महिला होगी या पुरुष यह तो जनता तय करेगी फिलहाल इस बार लालकुआ नगर पंचायत की बागडोर किसी युवा चेयरमैन को ही मिलना तय माना जा रहा है जिसमे कांग्रेस पार्टी की बात की जाय तो डॉ अस्मिता मिश्रा जैसी युवा महिला के रूप में कांग्रेस की उम्मीदवार बनकर चुनावी समर में अपना भाग्य आजमा रही है अपने ससुर पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा की समाजसेवा से प्रेरित होकर राजनीति में उतरी अस्मिता इससे पहले एक डॉक्टर के रूप में जनता का उपचार कर उनकी सेवा करती आ रही है तथा इस बार उन्होंने जनता के उपचार के साथ ही समाज सेवक के रूप में भी सेवा करने का मन बनाया है।इधर निर्दलीय रूप से चुनावी रण में कूदे पूर्व सैनिक सुरेंद्र कुमार लोटनी भी देश की सेवा के बाद इस बार चेयरमैन बनकर लाल कुआं वासियो की सेवा करना चाहते हैं ओर भाजपा की बात की जाय तो इस बार लालकुआ के प्रमुख व्यपारी एव समाजसेवी प्रेम नाथ पण्डित जो राजनीति में काफी मंजे हुए खिलाड़ी माने जाते है इस बार लालकुआ के चुनावी रण में भाजपा के सिम्बल पर अपना भाग्य आजमा रहे है।वही निर्दलीय रूप से माजिद अली भी इस चुनाव में पहली बार अपना भाग्य आजमा रहे है।अब गेंद जनता के पाले में है जो युवा अध्यक्ष के रूप में किसी महिला को मौका देती है या किसी पुरुष को, फिलहाल पहली बार लालकुआ में होगी किसी युवा की सरकार !
ताजा खबर
- विधायक तिलक राज बेहड़ से मारपीट लोकतंत्र की मर्यादा पर हमला : उत्तरांचल पंजाबी महासभा
- विकास कार्यों पर कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट
- व्यापारियों की समस्याओं और ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ की मांग को लेकर टैक्स बार एसोसिएशन ने जॉइंट कमिश्नर से की मुलाकात
- एआरटीओ से ही मांग लिया 6 गुना अधिक किराया, परिवहन विभाग ने 25 वाहन किए सीज
- लालकुआं में विकास कार्यों की समीक्षा: विधायक डॉ. बिष्ट ने दिए कड़े निर्देश, नहर कवरिंग व गौला कटान के काम जनवरी तक पूरे करने का अल्टीमेटम
- देहरादून से बाहर चंपावत में पहली बार आयोजित होगी धामी कैबिनेट की बैठक, 4 अक्टूबर को एनएचपीसी बनबसा में मंथन
- सेलाकुई में जन्मदिन पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष: नशे में बहस के बाद पड़ोसी की सीने में चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी फरार
- किच्छा में स्ट्रांग रूम पर हाईवोल्टेज ड्रामा: तिरपाल और बेईमानी के आरोपों पर भिड़े वर्तमान व पूर्व विधायक
- नानकमत्ता में ‘चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी’ का भव्य शुभारंभ, होनहार खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
- मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन कल: 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद

