तो क्या तमंचे के साथ रील बनाने का शौक मेहविश को पड़ा भारी? 22 वर्षीय युवती की मौत ने खड़े किए कई सवाल, खेल-खेल में चली गोली या कुछ और थी कहानी?

खबर शेयर करें -

 

 

राजू अनेजा,काशीपुर। महुआखेड़ा गंज के वार्ड-तीन मढ़ैया देवी में 22 वर्षीय मेहविश की गोली लगने से हुई मौत का मामला लगातार नए सवाल खड़े कर रहा है। शुरुआती चर्चा में घटना को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आ रहे तथ्यों ने मामले को अलग दिशा दे दी है। पुलिस को अब खेल-खेल में तमंचे से गोली चलने की आशंका दिखाई दे रही है। वहीं यह भी चर्चा है कि घटना के समय युवती तमंचे के साथ रील बना रही थी।

हालांकि रील बनाने और गोली चलने के बीच क्या संबंध था, यह जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और घटना के समय मौजूद लोगों के बयानों को जोड़कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां तलाश रही है।

पड़ोसी के घर गई थी मेहविश, फिर मचा हड़कंप

 

घटना गुरुवार दोपहर आइटीआइ कोतवाली क्षेत्र के महुआखेड़ा गंज में हुई। वार्ड-तीन मढ़ैया देवी निवासी मेहविश घटना के समय पड़ोसी के घर गई थी। कुछ देर बाद गोली लगने से उसकी मौत की खबर सामने आई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मेहविश को खून से लथपथ हालत में पड़ोसी उसके घर छोड़कर चला गया। इसके बाद मृतका के भाई फईम और चाचा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का हार्ट अटैक से निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

घटनास्थल पर खून के धब्बे, साफ करने की भी चर्चा

 

पुलिस जांच में घटनास्थल से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद खून के धब्बे साफ किए जाने की बात भी सामने आई है। इससे पुलिस का शक और गहरा गया और घटनास्थल से जुड़े लोगों से पूछताछ तेज कर दी गई।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गोली चलने के बाद घटनास्थल पर वास्तव में क्या हुआ और घायल मेहविश को उसके घर तक किस परिस्थिति में पहुंचाया गया।

पोस्टमार्टम में सिर से निकला 12 एमएम का कारतूस

 

शुक्रवार को मेहविश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान उसके सिर से 12 एमएम का कारतूस निकाले जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

गोली किस हथियार से चली और किन परिस्थितियों में चली, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस साक्ष्यों को जांच के दायरे में रख रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गोला नदी में तैरता मिला करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी; शिनाख्त में जुटी हल्दूचौड़ पुलिस

तमंचा घर में क्यों था और लोड किसने किया?

 

जांच में यह बात सामने आई है कि मृतका के पड़ोसी के घर में कथित तौर पर तमंचा मौजूद था। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि अवैध हथियार घर में क्यों रखा गया था और वह लोडेड हालत में कैसे था?

जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि तमंचा पहले से लोड था या घटना से पहले उसे लोड किया गया। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हथियार को किसने हाथ में लिया और गोली चलने की वास्तविक वजह क्या थी।

रील बनाने का एंगल भी जांच के घेरे में

 

घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि मेहविश तमंचे के साथ रील बना रही थी। यदि जांच में यह तथ्य सही पाया जाता है तो यह भी बड़ा सवाल होगा कि रील बनाने के दौरान हथियार वहां कैसे आया और गोली आखिर किन परिस्थितियों में चल गई।

यही वजह है कि पुलिस इस एंगल को भी जांच से बाहर नहीं कर रही है। हालांकि अभी इसे पुलिस की ओर से अंतिम रूप से घटना का कारण नहीं बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला में SOG की कार्रवाई के बाद जमानत पर छूटे युवक की संदिग्ध मौत: परिजनों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग; देहरादून जेल में रंगदारी मामले में 15 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार

भाई की तहरीर पर पड़ोसी समेत स्वजनों पर मुकदमा

 

मामले में मृतका के भाई फईम की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी साजिद और उसके स्वजनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस अब घटनास्थल, हथियार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रत्यक्ष/अन्य साक्ष्यों को आपस में जोड़कर घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने लाने में जुटी है।

हत्या, हादसा या लापरवाही? जांच से खुलेगा राज

 

मेहविश की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह महज तमंचे के साथ लापरवाही का नतीजा था? क्या रील बनाने के दौरान अचानक गोली चली? या फिर घटना के बाद साक्ष्यों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया?

इन सवालों के जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad