तो क्या दीपक बाली अपनी जीत दर्ज कर काशीपुर में लिखने जा रहे हैं नया इतिहास?

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है काशीपुर में चुनावी दंगल पूरे परवान पर नजर आ रहा है।

काशीपुर की राजनीति में आप की जोरदार एंट्री ने कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों को बैकफुट पर लाकर रख दिया है पिछले 20 सालों से काशीपुर की गद्दी पर राज कर रहे विधायक चीमा को इस बार आप से मिली कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है यदि आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो अभी तक पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस को चुनावों में बुरी तरह से हराने वाली भाजपा को इस बार काशीपुर में पूरे दमखम के साथ चुनावी रण में उत्तरी आप प्रत्याशी दीपक बाली से सामना करना पड़ रहा है दूसरी बात 20 सालों से भाजपा का चेहरा रहे हरभजन सिंह चीमा के बदले इस बार उनके पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को नई पारी के साथ जनता के साथ फेस करना पड़ रहा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पार्टी में पहले से ही बिखराव का दंश झेल रहे भाजपा प्रत्याशी को इस बार आम आदमी पार्टी के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी, व कांग्रेस के चक्रव्यूहो को भेदना कड़ी चुनौती होगी ।20 साल से काशीपुर सीट पर काबिज भाजपा की राह में इस बार सबसे बड़ा रोड़ा आम आदमी पार्टी बनी हुई है । इसके अलावा बसपा एवं कांग्रेसी पूरे दमखम से जोर आजमाइश कर भाजपा के विजय रथ अभियान को रोकने के लिए पूरी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।इधर आम आदमी पार्टी मतदाताओं को यह भी समझाने में सफल रही है कि चुनाव जीतकर पांच साल तक गायब रहने वालों को जनता के सुख-दुख की कोई परवाह नहीं है बल्कि एकमात्र चुनाव जीतना ही उनका ध्येय है। यदि चुनाव तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अबकी बार दीपक बाली काशीपुर में भारी मतों से जीत दर्ज कर इतिहास की नई इबारत लिखेंगे

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी