थाने में कोचिंग टीचर ने काटा हंगामा, बोली- मुझसे अब कोई नहीं करेगा शादी, अब आप ही करवा दो, जानिए पूरा मामला

खबर शेयर करें -

गोरखपुर में एक महिला कोचिंग टीचर अपने दोस्त संग दुकान पर कॉफी पी रही थी. तभी वहां कुछ युवक आ पहुंचे. दोनों पर गलत आरोप लगाने लगे और उन्हें थाने ले गए. कहने लगे कि इन दोनों के खिलाफ एक्शन लिया जाए.

क्योंकि ऐसे लोगों के कारण गांव का माहौल खराब होता है. वहीं, युवती भी जिद पर अड़ गई. कहने लगी कि अब तो वो बदनाम हो ही गई है, इसलिए उसकी शादी उसी के दोस्त से करवा दी जाए.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कुछ युवक एक महिला कोचिंग टीचर और उसके दोस्त को लेकर पहुंचे. कहने लगे- ये दोनों साथ में कॉफी पी रहे थे. ऐसे लोगों की हरकत से समाज का माहौल बिगड़ रहा है. इसलिए इनके खिलाफ एक्शन लिया जाए. तभी महिला कोचिंग टीचर बोली- ये बस मेरा दोस्त है. लेकिन इन लोगों ने मुझे और मेरे दोस्त को बदनाम कर दिया है. अब मुझसे कोई और तो शादी करेगा नहीं. इसलिए आप मेरी शादी मेरे इसी दोस्त से करवा दो. महिला टीचर की बात सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए.

यह भी पढ़ें 👉  भूमाफियाओं के आगे सिस्टम लाचार, सुखवंत सिंह के बाद एक और बुजुर्ग किसान की गई जान

पुलिस वालों ने महिला टीचर को समझाने की कोशिश की. लेकिन वो जिद पर अड़ी रही. उधर, जो युवक महिला टीचर और उसके दोस्त को थाने लाए थे, वो चुपचाप वहां से खिसक लिए. घंटों तक थाने में यूं ही हंगामा चलता रहा. महिला टीचर के परिजन भी थाने आ पहुंचे. बाद में यह फैसला लिया गया कि महिला टीचर की शादी उसके दोस्त से ही करवाई जाएगी. लेकिन फिलहाल महिला टीचर के परिजनों ने इसके लिए समय मांगा है.

मामला गोरखपुर के खजनी इलाके का है. गांव की रहने वाली युवती कस्बे में ही बच्चों को कोचिंग पढ़ाती है. रविवार को वह अपने एक दोस्त के साथ कस्बे की ही एक दुकान में बैठकर कॉफी पी रही थी. तभी वहां उसके गांव के कुछ युवक पहुंच गए. वो महिला टीचर रर तरह-तरह के आरोप लगाने लगे. कहने लगे- तुम जैसे लोगों की ऐसी हरकतों के कारण गांव का माहौल खराब होता है. फिर युवकों ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दे दी.

यह भी पढ़ें 👉  नेग के विवाद में खूनी संघर्ष; किन्नरों ने बारात में की फायरिंग और पथराव, दूल्हे का भाई घायल, 6 गिरफ्तार

हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंचती, इसके पहले ही गांव के युवक दोनों को लेकर थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे. पुलिस साथ आए युवकों को कानून समझा ही रही थी कि युवती ने अपने बदनामी की दुहाई दी. उसने कहा कि अब तो वह बदनाम हो गई, इसलिए उसके दोस्त से ही उसकी शादी करवा दी जाए. चार घंटे की पंचायत के बाद उसे समझाया जा सका.

यह भी पढ़ें 👉  भूमाफियाओं के आगे सिस्टम लाचार, सुखवंत सिंह के बाद एक और बुजुर्ग किसान की गई जान

वहीं, महिला टीचर और उसके मित्र को थाने लेकर आए युवक मौका पाकर फरार हो गए. युवती ने पहले तो थाने आने के बाद युवक को अपना दोस्त बताया. लेकिन कई लोगों के एकत्र होने के बाद उसने खुद के बदनामी का हवाला देते हुए शादी करने की बात पर अड़ गई. युवक भी उससे शादी करने को राजी हो गया, लेकिन घरवालों के इनकार की वजह से अभी इस शादी के लिए समय दिया गया है.