दक्षिण अफ्रीका की इस महिला ने एकसाथ 10 बच्चों को दिया जन्म, बनाया विश्व रिकॉर्ड
आपने जुड़वां बच्चों के बारे में सुना भी होगा और यकीनन देखे भी होंगे, लेकिन क्या कभी सोचा कि अगर एकसाथ 10 बच्चे जन्म लें? आपको यह बात अजीब लग रही होगी और शायद इस पर हैरानी भी होगी, लेकिन असल में ऐसा हुआ है।दक्षिण अफ्रीका की एक महिला ने एकसाथ 10 बच्चों को जन्म देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 37 वर्षीय थमारा सिथोले ने सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्म दिया है।
थमारा सिथोले के पति टेबोगो त्सोतेत्सी ने बताया कि ये बच्चे 7 जून को सिजेरेयन विधि से प्रिटोरिया के एक हॉस्पिटल में हुए हैं।डॉक्टरों ने कथित रूप से शुरू में टेबोगो को बताया था कि उनकी पत्नी के पेट में छह बच्चे पल रहे हैं, लेकिन बाद में पाया गया कि आठ बच्चे हैं। हालांकि, जब बच्चों का जन्म हुआ तो उनकी संख्या 10 निकली।बता दें इस अफ्रीकी कपल के पहले ही छह साल के जुड़वां बच्चे हैं।
टेबोगो त्सोतेत्सी इस समय बेरोजगार हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के जन्म के बाद वह बहुत भावुक और खुश महसूस कर रहे हैं।टेबोगो ने कहा, “इन 10 बच्चों में से सात बेटे और तीन बेटियां हैं। मेरी पत्नी सात महीने और सात दिन से गर्भवती थी। मैं बहुत खुश हूं और बहुत भावुक भी महसूस कर रहा हूं। मैं अभी ज्यादा बात करने की स्थिति में नहीं हूं।”
बच्चों को जन्म देना थमारा के लिए आसान नहीं था क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके पैरों में काफी दर्द होता था। उन्हें हार्टबर्न की समस्या का सामना भी करना पड़ा।वह काफी बीमार हो गई थीं। यह उनके लिए काफी मुश्किल समय था। थमारा ने चिंता जताई थी कि उनके बच्चे शायद जीवित ना रह पाएं।वह बस उनकी सलामती के लिए दुआ करती थीं। हालांकि, सभी बच्चे जीवित पैदा हुए और स्वस्थ हैं। ऐसे में थमारा बेहद खुश हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


