दुल्हन को नशीली चाय पिलाकर ले उड़ा किडनेपर, हाथ पर हाथ धरा बैठा रह गया दूल्हा, फिर खुला बड़ा राज

खबर शेयर करें -

बेटी की शादी हर पिता का सपना होता है। इसकी तैयारी वह काफी सालों पहले से करने लगता है। बेटी की शादी में बहुत खर्चा होता है। लेकन बाप अमीर हो या गरीब किसी भी तरह बेटी की शादी के लिए पैसों की जुगाड़ कर ही लेता है। बेटी की शादी अच्छे से निपट जाए तो समाज और रिश्तेदारी में उसकी इज्जत होती है। यही उसकी असली धन दौलत भी होती है। लेकिन क्या हो जब शादी के एक दिन पहले ही दुल्हन का अपहरण हो जाए? यकीनन ये घटना किसी भी पिता को तोड़ के रख देगी।

शादी के पहले हुआ दुल्हन का अपहरण

दरअसल बिहार के फारबिसगंज जिले के गोढ़ीहारे में एक मजदूर की बेटी की शादी थी। ठेला चलाकर परिवार का पेट पालने वाले संजय पासवान ने बड़ी मुश्किल से बेटी की शादी का इंतजाम किया था। घर में खुशी का माहौल था। सजावट हो चुकी थी। नाच-गाना और गीत-संगीत हो रहा था। लेकिन शादी के चंद घंटों पहले ही उनकी बेटी का अपहरण हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

दुल्हन का मां पिंकी देवी का कहना है कि गाँव के सोनू नाम के लड़के ने उनकी बेटी का अपहरण किया है। वह उसे बहला फुसला और नशीली चाय पिलाकर अपने साथ बाइक पर ले गया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने गाँव में बैठक की। सभी ने कहा कि तुम्हारी लड़की को 24 घंटे के अंदर वापस कर देंगे। उधर बारात भी दरवाजे पर आ गई। घरातियों के साथ बाराती भी दुल्हन के लौटने का इंतजार करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार

बिना दुल्हन बारात लेकर लौटा दूल्हा

सुबह के 3 बज गए। लेकिन अपहरणकर्ताओं ने दुल्हन को नहीं छोड़ा। ऐसे में दूल्हा पक्ष निराश होकर बिना दुल्हन अपनी बारात लेकर लौट गया। उधर एक मजदूर का अपनी बेटी की शादी का सपना चकनाचूर हो गया। दुल्हन के पिता संजय पासवान अब समाज में मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे। उनकी गाँव, समाज और रिश्तेदारों के सामने बेज्जती हो गई।

बता दें कि ये पूरी घटना 22 जून की है। फारबिसगंज के गोढ़ीहारे चौक पर यह शादी होने वाली थी। लेकिन अंतिम समय पर दुल्हन गायब हो गई। लड़की के परिजनों ने सोनू नाम के शख्स पर अपहरण का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की जांच में ये भी सामने आया कि दुल्हन और आरोपी सोनू के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

फिलहाल फारबिसगंज के एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि सोनू के पिता शराब का धंधा करते हैं। अब लड़की अपनी मर्जी से भागी है या उसका प्रेमी उसे जबरन नशे वाली चाय पिलाकर अपने साथ ले गया, ये तो आने वाले समय में पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही पता लग सकेगा।