दुल्हन ने पति को किया वीडियो कॉल:बोली- मन करेगा तो मैं तुम्हारे पास आऊंगी, मन नहीं करेगा तो नहीं आऊंगी

खबर शेयर करें -

कैमूर की लुटेरी दुल्हन शादी के दो दिन बाद अपने पति को नींद में सुला कर जेवर और नगद रुपए लेकर फरार तो जरूर हो गई, लेकिन अगले दिन वीडियो कॉल कर पति से बात भी की। लुटेरी नई नवेली दुल्हन के पति अमित कुमार ने बताया कि ’12 मई की दोपहर पत्नी प्रीति कुमारी घर में रखे जेवर और 30 हजार नकद रुपए लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इसके 24 घंटे बाद मुझे वीडियो कॉल किया और कहा- जब मेरा मन करेगा मैं तुम्हारे पास आऊंगी, मेरा मन नहीं करेगा तो मैं नहीं आऊंगी।’

यह भी पढ़ें 👉  "20 बार पकाया पर गला नहीं मटन"; शख्स कच्चा मांस लेकर पहुँचा थाना, पुलिस ने दुकानदार से दिलाया 'रिप्लेसमेंट'

इस घटना के बाद भभुआ थाने में लिखित मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस लुटेरी दुल्हन के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रख उसके लोकेशन की जानकारी हासिल करने में जुटी है। जैसे ही पुलिस को लुटेरी दुल्हन का सटीक लोकेशन मिलता है, उसे गिरफ्तार किया जाएगा। दूसरी तरफ प्रीति के माता-पिता से संपर्क साधा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'ऑपरेशन स्माइल' ने बिखेरी मुस्कान; 8 साल पहले पिता की डांट से भागे बेटे को एएचटीयू ने मां से मिलाया

प्रीति के मायके के लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि प्रीति का किसी के साथ प्रेम था। यही कारण है कि प्रीति प्रेमी के साथ फरार हो गई। यदि उसे प्रेमी के साथ ही जाना था तो उसी के साथ शादी कर लेती। प्रीति की गलती से एक तरफ लड़के वाले की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है तो दूसरी तरफ मायका भी बदनाम हुआ है।