दो पड़ोसियों पर एक दूसरे की पत्नियों के साथ बलात्कार का आरोप, बेहद चौंकाने वाला है मामला, जानें

खबर शेयर करें -

सूरत: गुजरात के सूरत में रेप का बड़ा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में शुक्रवार को 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पूरी वारदात सूरत के मंगरोल की है जहां दो अलग-अलग मामलों में दर्ज एफआईआर के तहत कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सूरत जिले के एक गांव की रहने वाली दो महिलाओं ने एक दूसरे के पतियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक तीसरा, दोषी इन महिलाओं के पति में से एक का दोस्त है। 

क्या है पूरा मामला

महिलाओं ने शिकायत में बताया कि सबसे पहले आरोपी 34 वर्षीय सुभाष ने घर में अकेली महिला को देख उसके साथ रेप किया। पेशे से सुभाष खेत में एक मजदूर है। फिलहाल महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-इजरायल साझेदारी: केवल दोस्ती नहीं, एक 'सर्वाइवल' की जरूरत, अमेरिका का आखिर इतना दुलारा क्यों है इजरायल..

दूसरे मामले की बात की जाए तो आरोपी सुभाष की पत्नी ने पहली महिला के पति 33 वर्षीय विनय पर रेप का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि विनय और उसके दोस्त अतुल ने मिलकर उसका दुष्कर्म किया है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा

यह भी पढ़ें 👉  'ऑपरेशन स्माइल' ने बिखेरी मुस्कान; 8 साल पहले पिता की डांट से भागे बेटे को एएचटीयू ने मां से मिलाया

इस पूरी वारदात का खुलासा तब हुआ जब कथित तौर पर सुभाष ने पड़ोस में रहने वाली महिला के मोबाइल पर कई बार कॉल किए। इस दौरान महिला अपना फोन घर पर छोड़ गई थी और उस वक्त घर पर उसकी बहन मौजूद थी। लेकिन जब विनय ने अपनी पत्नी से पूछा कि तुम्हारे मोबाइल पर सुभाष के कॉल बार-बार क्यों आ रहे हैं तब उसे पता चला कि उन दोनों के बीच अवैध संबंध हैं। विनय को यह नागवार गुजरा और उसने अपनी पत्नी से पुलिस में शिकायत दर्ज करने की बात कही।