नंबर ब्लाक करने पर युवक ने युवती को दी खौफनाक सजा, एकतरफा प्यार में इस हरकत ने पहुंचाया जेल

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के जिले भदोही में सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है। शहर में मनचले ने धारदार हथियार से युवती का गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी युवक ने इस वारदात को अंजाम इसलिए दिया क्योंकि वह एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। उसके बार-बार कॉल करने पर युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और युवती के इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

शाम को किसी काम के लिए युवती घर से निकली थी बाहर
जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के सुरियावां थाना क्षेत्र की है। जहां सोमवार की देर शाम 20 वर्षीय युवती किसी काम के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने युवती पर हमला किया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। इसकी वजह से युवती बुरी तरह से घायल हो गई। आनन-फानन में युवती के इलाज के लिए उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां पर उसके प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पहुंचकर घटना की ली जानकारी
इस वारदात के बाद देर रात एसपी अनिल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अनिल कुमार का कहना है कि पीड़ित युवती के परिजनों ने बताया कि आरोपी राजकुमार युवती को फोन करके परेशान करता था। इसी वजह से युवती ने नंबर ब्लॉक कर दिया था। उसके बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। युवती का इलाज बीएचयू में चल रहा है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज