नई नवेली बहु ने ससुराल में किया ऐसा कांड, बहनोई के साथ हुई फरार

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नई-नवेली बहू ने ऐसा कांड कर दिया, जिसने पति और उसके परिवार को शर्मसार होना पड़ा। बहू की इस हरकत से सास-ससुर भी हैरत में आ गए। दरअसल, बहू अचानक घर से फरार हो गई। इसके बाद जब परिजनों ने उसे ढूंढ़ा तो वह अपने बहनोई के साथ पकड़ी गई।

घर में आई नई बहू के इस कारनामे ने परिजनों को शर्मसार करके रख दिया। खबरों के अनुसार पीलीभीत के एक परिवार ने 4 महीने पहले ही अपने बेटे की शादी की थी। शादी के बाद जब बहू ससुराल पहुंची तो उसका जोरदार स्वागत किया गया। लेकिन ससुराल वालों को पता नहीं था कि एक दिन यही बहू उनके माथे पर कलंक लगाकर फरार हो जाएगी। खबरों के अनुसार शादी के चार महीनों तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन एक दिन बहू अचानक गायब हो गई। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

बहनोई के साथ पकड़ाई बहू

दरअसल, उपेन्द्र नाम के शख्स की शादी गोरखपुर की रहने वाली संगीता के साथ हुई थी। लेकिन एक मार्च को संगीता अपने मायके वालों के साथ एक धार्मिक स्थल पर घूकने गई तो वहीं से वह फरार हो गई। बहू के गायब होने के बाद परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। जब लड़की के सास-ससुर उदयकरनपुर में बहू के बहनोई के घर पहुंचे तो बहू अपने बहनोई के घर पर पकड़ी गई। सास-ससुर ने जब बहू को घर चलने को कहा तो उसने उनके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़