नहीं हो रहा था बच्चा, तांत्रिक ने कहा- जिंदा चूजा निगल लो, युवक ने निगल तो लिया लेकिन फिर…

खबर शेयर करें -

छत्तीसगढ़ के सरगुजा से अजीबोगरीब घटना सामने आई है जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। एक युवक ने तंत्र मंत्र के चक्कर में पड़कर जिंदा चूजा निगल लिया। ये एक ऐसी चीज है जिस पर आपको यकीन नहीं होगा।

इसके बाद अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पहुंचते पहुंचते उसकी मौत हो गई। डॉक्टर को पहले लगा था कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है लेकिन पोस्टमार्टम करने पर युवक के गले में मरा हुआ चूजा फंसा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा पार्षद के पुत्र की गुंडागर्दी! सरेआम युवती से छेड़छाड़ - कपड़े फाडे , विरोध करने पर परिवार के साथ भी मारपीट

आपको जानकारी के लिए बता दें किये मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतक छिंदकालो गांव के रहने वाले 36 वर्षीय आनंद कुमार यादव है। शादी के पांच साल बीत जाने पर भी उसकी संतान नहीं हुई तो वो इस समस्या के समाधान के लिए तांत्रिक के पास गई। तांत्रिक ने ही उसे जिंदा चूजा निगलने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: टैक्सी चालक की दरिंदगी से बचने के लिए रात भर जंगल में छिपी रही दिल्ली की युवती; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मौत का असल कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और छाती पर चीरा लगाया गया। तब ये साफ़ हो गया कि मरीज की मौत हार्टअटैक से नहीं हुई है , इसके बाद ब्रेन हैमरेज की आशंका से सिर का हिस्सा खोला गया, लेकिन सिर में भी कुछ असामान्य नहीं मिला।

डॉक्टर ने बताया- इसके बाद हमने गले में चीरा लगाया तो युवक के गले में चूजा मिला। युवक के श्वांस नली और खाने की नली के बीच में फंसा हुआ था. तकनीकी जांच में पता चला कि श्वांस नली में चूजा फंसने से युवक की मौत हुई है।