निशंक ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, क्या हैं भेंट के सियासी मायने

खबर शेयर करें -

देहरादून: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। इससे पहले डॉ. निशंक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी शिष्टाचार भेंट की थी। उनकी इस भेंट के सियासी मायने टटोले गए थे।

देहरादून लौटने के बाद डॉ. निशंक शनिवार को राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कोविड काल के दौरान लिखी एम्स में एक जंग लड़ते और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पुस्तकें भेंट की। इस दौरान राज्यपाल और डॉ. निशंक के बीच राज्य की प्रगति एवं विकास सहित कई अहम विषयों पर चर्चा भी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

उससे पहले नड्डा से हुई निशंक की मुलाकात को लेकर कई कयास लगाए गए थे। कहा गया कि 10 मार्च को भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला कांटे का रहा तो निशंक की भूमिका अहम हो सकती है। इसे प्रदेश भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन से जोड़कर भी देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें