नींबू-मिर्च और मरी मुर्गी छोड़कर पत्र में लिखा. घर में लड़की को रखा तो होगी मौत

खबर शेयर करें -

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी में रहने वाले ग्रामीण के घर किसी ने बंदन में रंगे नींबू, मिर्च रख दिया। इसके साथ ही मरी हुई मुर्गी के नीचे एक धमकी भरा पत्र छोड़ा है।

इसमें घर में रहने वाले किसी व्यक्ति को लड़की को लाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

साथ ही उस लड़की पर ग्रह बाधा के कारण परिवार वालों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। इसकी शिकायत सीपत थाने में की गई है। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि ग्राम देवरी में रहने वाले वृंदा केंवट किसान हैं।

परिवार ने थाने में की शिकायत

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेसहारा दिव्यांग युवती के घर में रात के अंधेरे में घुसा ऑटो चालक; छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

रविवार की रात किसी ने उनके आंगन में बंदन में रंगे नींबू, मिर्च और मरी हुई काली मुर्गी रख दी। इसके नीचे ही एक धमकी भरा पत्र छोड़ा गया है। पत्र में किसी लड़की के आने के कारण उनके घर में ग्रह बाधा की चेतावनी दी गई है। साथ ही लड़की को घर में रखने पर उसकी मौत हो जाने की बात पत्र में कही गई है।

इसकी शिकायत थाने में की गई। पुलिस ने गांव वालों के अलावा किसान के परिवार वालों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इसमें गांव के लोगों ने बताया कि वृंदा का किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। इधर, घर के लोगों ने भी किसी के साथ दुश्मनी होने से इन्कार किया है। पुलिस की टीम को कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रसोई गैस 60 और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा, आगे और होगा इजाफा?

सात महीने पहले हुई थी चोरी, काट दिया था कान

सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही एक टीम को गांव भेजा गया। पूछताछ में पता चला है कि मई महीने में वृंदा के घर वैवाहिक कार्यक्रम था। इस दौरान परिवार के सदस्य आंगन में ही सो रहे थे। रात को किसी ने उनकी बाइक पार कर दी।

साथ ही दूल्हे पर जानलेवा हमला करते हुए उनका कान काट दिया गया। इसकी भनक परिवार के सदस्यों को नहीं लगी। चोरों के भागने के बाद दूल्हे की नींद खुली। कान से बहते खून को देखकर स्वजन ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: टैक्सी चालक की दरिंदगी से बचने के लिए रात भर जंगल में छिपी रही दिल्ली की युवती; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

परिवार के लोगों ने साथ ही घटना की शिकायत सीपत थाने में की थी। रविवार आठ दिसंबर की रात हुई घटना को भी मई महीने में हुई चोरी से जोड़कर देखा जा रहा है। बहरहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad