पति को कमाने भेजा तो ससुर ने चढ़ाई बहू की बलि, गर्दन काट कर पहुंचा थाने
झारखंड के चाईबासा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बेटे को कमाने बाहर भेजे जाने से नाराज ससुर ने बहू के गर्दन पर धारदार हथियार से उसकी हत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी ससुर पुलिस थाने गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है और धारदार हथियार को भी जब्त कर लिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बहू से नाराज था ससुर
मामला सोनुवा थाना क्षेत्र के नरंगासाई गांव का है। जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय सरिता बोयपाई नामक महिला ने अपने पति को काम के लिए बाहर भेज दिया था। इस बात पर नाराज ससुर ने अपनी बहू की बलि चढ़ाने की सोची फिर बीते गुरुवार की शाम को आरोपी ससुर जयपाल बोयपाई ने अपनी बहू की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद ससुर ने पुलिस थाने में पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में पहुंचाया। वहीं, ससुर के हमले में सरिता बोयपाई के चेहरे व गर्दन पर गंभीर जख्म आये हैं।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
इस मामले में सोनुवा थाना प्रभारी सोहन लाल ने बताया कि बलि का मामला नहीं है। जयपाल ने गुस्से में आकर बहू पर जानलेवा हमला किया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले की सत्यता का पता चल पायेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

