पति-पत्नी व उसके प्रेमी ने साथ बैठकर पी शराब, फिर पति-प्रेमी ने किया महिला का मर्डर

खबर शेयर करें -

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने हत्या का एक ऐसा मामला सुलझाया है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पति-पत्नी व उसके प्रेमी ने साथ बैठकर शराब पी। साउंड बॉक्स बजाकर तीनों ने डांस किया। दोनों के बीच अश्लील हरकत देख पति और शराब लेने के बहाने घर से निकला। पति के निकलते ही महिला व उसके प्रेमी ने संबंध बनाए। इसके बाद मारपीट और फिर प्रेमी के साथ मिलकर पति ने शराब की बोतल से वार कर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर लाश दूसरे जगह फेंक दी थी।

दरअसल, 25 फरवरी को थाना उतई के ग्राम जोरातराई में पुराना शराब भट्ठी खंडहर के पास एक 35 वर्षीय महिला की लाश मिली थी। घटना की सूचना पर एएसपी (ग्रामीण) अनंत साहू, एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर और थाना प्रभारी उतई नवी मोनिका पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल पर पूछताछ से पता चला कि मृतका जोरातराई की ही पूजा निर्मलकर हैं। पूछताछ व जांच के बाद हत्या होना पाया गया। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तब पता चला कि मृतका अपने पति अविनाश झा के साथ उमदा भिलाई-तीन में रहती थी।

साउंड बॉक्स बजाकर तीनों ने किया डांस

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

अविनाश झा और पूजा के बीच आए दिन विवाद होता था। अविनाश ने पुलिस को बताया कि 23 फरवरी को उसने अपने मित्र राजू (मायाशंकर) और पूजा के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद सांउड बॉक्स बजाकर डांस किया। पूजा इस दौरान राजू के साथ अश्लील हरकत करने लगी। यह बात अविनाश को नागवार गुजरी। उसने प्लान के तहत शराब लाने की बात कही और घर से निकल गया। कुछ देर तक वह घर के बाहर खड़ा रहा फिर दरवाजा के आड़ से देखा तो कमरे में पूजा और राजू आपत्तिजनक स्थिति में दिखे। कमरे में आकर अविनाश नें राजू को जमकर पीटा। सिर पर चोट लगने के बाद राजू वहां से निकल गया।

शराब की बोतल से गोदकर पत्नी की हत्या

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

अविनाश ने राजू के जाने के बाद पूजा को जमकर पीटा। बेदम पिटाई से रात में पूजा की तबीयत बिगड़ने लगी। पूजा की तबीयत बिगड़ती देख अविनाश अपने मित्र व अपनी पत्नी के प्रेमी राजू को बुलाने चला गया। उसने राजू से कहा कि पूजा को इलाज कराने अस्पताल ले जाना पड़ेगा। तभी दोनों ने सोंचा कि अस्पताल जाने पर पुलिस केस हो जाएगा। बेहतर होगा कि पूजा को मार दिया जाए। प्लान के तहत प्रेमी और पति दोनों ने मिलकर पूजा के साथ मारपीट की। शराब की बोतल से उसके शरीर में कई वार किए। पूजा के सिर को दीवार में दे मारा। जमीन पर गिरने के बाद अविनाश ने पूजा का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को शक न हो इसलिए 24 फरवरी की रात दोनों ने मिलकर लाश चादर पर लपेट कर जोरातराई में लाकर फेंक दिया और अपने-अपने घर लौट गए। पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।