पत्नी की हत्या का खौफनाक राज: मोबाइल पासवर्ड बना मौत की वजह

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक पति ने छोटी सी बात पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की लाश को बाथरूम से बरामद किया।

इस हत्याकांड की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी नगमा मोबाइल का पासवर्ड बताने की जिद कर रही थी। इसी के चलते हुए विवाद के कारण उसने बीवी को मार डाला।

बाथरूम में लाश छुपाकर फरार हो गया था पति

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या कर लाश को बाथरूम में छुपा दिया और फरार हो गया था। वह अलीगढ़ से दिल्ली की ट्रेन में बैठ गया और वहां पहुंचकर चार दिन स्टेशन पर ही गुजारे थे। इसके बाद वह शहर पहुंचा और पुलिस को जाकर बताया कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसका शव बाथरूम में पड़ा है। ये सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची तो वाकई शव बाथरूम में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में बड़ा वित्तीय स्कैम: बैंक की 77 करोड़ की बंधक संपत्ति फैक्ट्री से गायब; कोर्ट के आदेश पर कंपनी निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पति से मांग रही थी पासवर्ड

नगमा के भाई वासिद ने पुलिस को बताया कि दोनों में शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ दिन बाद नगमा को अपने पति मेहराज पर शक होने लगा। इस कारण वह अपने पति से उसके मोबाइल का पासवर्ड मांग रही थी। लेकिन वह देने को तैयार नहीं था। इस कारण दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें मेहराज ने नगमा की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि एक साल पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। तब भी आरोपी ने नगमा को मारने की कोशिश की थी। लेकिन वह बच गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और दोनों के बीच समझौता करवाकर घर भेज दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला कोर्ट में सनसनी: पार्किंग में खड़ी कार में मिला वरिष्ठ अधिवक्ता का खून से सना शव, सुसाइड नोट बरामद

मोबाइल नहीं देने पर झगड़ा

बताया जा रहा है कि पहले तो नगमा का पति उसे पासवर्ड ही नहीं बता रहा था। लेकिन बाद में उसने अपने मोबाइल को भी हाथ लगाने से मना कर दिया था। इस कारण दोनों के बीच विवाद होता था। जब वह जिद पर अड़ गई तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद मेहराज ने नगमा की हत्या कर दी। पत्नी को शक था कि उसका किसी दूसरी लड़की से चक्कर है। इसी के चलते वह पासवर्ड मांगती थी। ताकि उसका मोबाइल चेक कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई: प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने उठाई नरसिंह जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग; मुख्यमंत्री को भेजा प्रस्ताव