पत्नी को मारने के लिए शख्स ने बिछाया बिजली का तार, लेकिन करंट लगने से सास की हुई मौत

खबर शेयर करें -

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के लिए लोहे के दरवाजे पर बिजली का तार लगाकर करंट डाल दिया, लेकिन उसकी 55 वर्षीय सास दरवाजे के संपर्क में आ गई और करंट लगने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के सैखेड़ा गांव की है. कोतवाली थाना प्रभारी अपाला सिंह ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है और इस बात को लेकर अक्सर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता है. रविवार रात को भी इसी बात को लेकर दंपति में झगड़ा हुआ, जिसके बाद महिला अपनी मां के घर चली गई.

सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि पत्नी के घर छोड़ने से नाराज व्यक्ति अपने ससुराल गया, वहां उसने पत्नी की हत्या करने के इरादे से लोहे के बने मुख्य प्रवेश द्वार को बिजली के तार से जोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

अधिकारी ने बताया, लेकिन उसकी सास इस लोहे के दरवाजे के संपर्क में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद व्यक्ति मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी है. उन्होंने कहा कि फरार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें