पथरी को तोड़कर शरीर से बाहर कर देगी ये दाल, बिना दवा और ऑपरेशन मिलेगा Kidney Stone से छुटकारा

खबर शेयर करें -

किडनी स्टोन आज तेजी से बढ़ रही समस्या है। जिससे आप लगभग देश की 12% जनसंख्या प्रभावित है। किडनी स्टोन की गंभीरता की बात करें तो शुरुआत में इसका कोई लक्षण दिखाई नहीं देता है। इसके साथ ही जब स्टोन का साइज बढ़ने लगता है, तो यह अत्यधिक दर्द का कारण बन जाता है।

यदि इसका समय रहते इलाज न किया जाए तो समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं। जैसे- यूरिन इंफेक्शन, पेशाब में रुकावट, पेशाब के साथ खून आना आदि। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसका इलाज शुरुआत में ही कर लेने से आपको ऑपरेशन कराने जैसी नौबत नहीं आती हैं। आइए जानते हैं किडनी स्टोन का एक घरेलू इलाज जो आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: 5 पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान; मैदानों में छाया रहेगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड

किडनी स्टोन के लिए कुलथी की दाल

कुल्थी की दाल या हॉर्स ग्राम किडनी स्टोन के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। यह आपकी किडनी में स्टोन के निर्माण को रोकने का काम करती है। इसके अलावा बनी हुई स्टोन को भी तोड़कर बाहर करने में काफी मदद करती है। कुलथी की दाल में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आपके यूरिन की मात्रा को बढ़ा देते हैं, जिससे किडनी स्टोन को निकलने में आसानी हो जाती है। हालांकि कुलथी की दाल की तासीर थोड़ी गर्म होती है। इसलिए इसे रोज खाने से परहेज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: 5 पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान; मैदानों में छाया रहेगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड

कैसे करें सेवन?

किडनी स्टोन के लिए कुलथी की दाल का सेवन करने के लिए इसका पानी पीना सबसे असरदार माना जाता है। इसके लिए आप रात में 2 गिलास पानी में 1 मुट्ठी दाल को भिगोकर रख दें। इसे सुबह तक भिगोकर रखने के बाद सुबह इसे छानें और खाली पेट इस पानी का सेवन करें।

इसके साथ ही आप दाल को गैस पर चढ़ाकर इसका सूप भी तैयार कर सकते हैं। इस दाल में आपको ज्यादा तेल मसाले आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसे आप सिंपल उबालकर भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: 5 पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान; मैदानों में छाया रहेगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।