पर्दाफाश : ढाबे में बने थे गुप्त कमरे, कमरों में होती थी अय्याशी
इंदौर पुलिस ने अय्याशी के एक ऐसे अड्डे का पर्दाफाश किया है। जहां बड़े ही गुप्त तरीके से देह व्यापार किया जा रहा था। जब पुलिस ने ढाबे पर छापामारी की तो पुलिस भी देखकर दंग रही गई। क्योंकि ढाबे के पीछे गुप्त तरीके से कमरे बनाए गए थे। जिनमें देह व्यापार किया जाता था। पुलिस ने ढाबे से 8 लड़कियों को 7 लड़कों के साथ गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले भी ढाबे पर छापामारी कार्रवाई की थी तो पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था।

मिली जानकारी के अनुसार इंदौर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के पालिया इलाकें में राजपुताना ढाबे में गंदे काम का व्यापार किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर ढाबे पर छापामार कार्रवाई की तो पुलिस भी ढाबे में बने गुप्त कमरे देखकर दंग रह गई। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस को पता चला कि ढाबा मालिक इन कमरों का इस्तेमाल देह व्यापार के लिए करता था। इन कमरों का घंटे के हिसाब से किरया लिया जाता था।
मौके से पकड़ाए लड़के और लड़कियां
पुलिस ने ढाबे से 8 लड़कियों और 7 लड़कों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। जिनमें ढाबे का संचालक भी शामिल है। पुलिस पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि ढाबे में कई समय से गंदा काम किया जा रहा था। ढाबा मालिक ने ढाबे के पीछे से एक रास्ता बनवा रखा था और वहां सीसीटीवी लगवा रखे थे, ताकि पुलिस आए तो पहले ही लड़के-लड़कियों को भगाया जा सकें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

