पिता के सपने को आगे बढ़ाते हुए काशीपुर को बनाएंगे मॉडल रूप और चमन की तरह चमकेगा काशीपुर -त्रिलोक सिंह चीमा

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार करते हुए भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद मांगा।

भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि जिस तरह से मेरे पिताजी को काशीपुर की जनता अपना आशीर्वाद देते आ रही है उसी आशीर्वाद से एक बार फिर काशीपुर में कमल खिलेगा और प्रदेश में ना भय ना भ्रष्टाचार की सरकार स्थापित होगी उन्होंने कहा कि अपने पिता विधायक हरभजन सिंह चीमा जी के सपनों को आगे बढ़ाते हुए काशीपुर को एक मॉडल रूप में परिवर्तित करने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद गूलरभोज की भांति काशीपुर के प्रमुख गिरीताल और द्रोणा सागर का सौंदर्यकरण कर प्रदेश की आय का जरिया बनाने का प्रयास किया जाएगा भाजप प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि उनके पिता ने पिछले 20 वर्षों से काशीपुर की गुंडागर्दी खत्म कर जो भय मुक्त बनाने का प्रयास किया है काशीपुर आज शांत प्रिय क्षेत्र के नाम से जाना जाता है उन्होंने कहा कि जनता की जरा सी भूल काशीपुर को एक बार फिर असामाजिक तत्वों के हवाले कर देगी उन्होंने कहा कि काशीपुर के चहुंमुखी विकास के लिए एक बार अपना आशीर्वाद रूपी मत भाजपा के पक्ष में कर काशीपुर को भय मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का 'मिशन-2027': टिकटों के लिए हाईकमान करा रहा गुप्त सर्वे; नवंबर अंत तक 40 सीटों पर मिल सकता है हरी झंडी का संकेत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी