पिथौरागढ़ : गुरना मंदिर के पास स्थित मसान बाबा मंदिर के सामने युवक ने पेड़ से लटक कर की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। गुरना मंदिर के पास स्थित मसान बाबा मंदिर के सामने एक युवक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 8:30 बजे चौकी एंचोली पर सूचना प्राप्त हुई कि मसान बाबा मंदिर के सामने एक व्यक्ति पेड़ पर लटका हुआ मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति साड़ी का फंदा लगाकर लटका हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में बारिश का कहर: धारचूला में भूस्खलन से चीन सीमा का संपर्क टूटा, नैनीताल-बागेश्वर के लिए भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

मृतक की पहचान मुकेश निषाद (28 वर्ष), पुत्र सूबेदार सिंह, निवासी ग्राम घरकुआं, थाना नगला सिंधी, जिला फिरोजाबाद, आगरा के रूप में हुई है। मृतक वर्तमान में डॉट पुलिया के पास, पिथौरागढ़ में रह रहा था। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हाथीबड़कला महिला हत्या व दुष्कर्म कांड: कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई उम्रकैद की सजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ था क्रूरता का खौफनाक खुलासा

प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि शरीर अकड़ा हुआ था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।