पुष्कर सुनकर कांग्रेस फ्लावर समझ रही है, वह फ्लावर भी है और फायर भी : राजनाथ सिंह

खबर शेयर करें -

गंगोलीहाट: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुमाऊं की दो विधानसभा सीटों गंगोलीहाट और जागेश्वर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. साथ कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा.

जागेश्वर की जनसभा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड बनाया और प्रदेश को स्पेशल स्टेटस दिया, लेकिन जब केंद्र और उत्तराखंड दोनों जगह कांग्रेस की सरकारें थीं तो उस समय उत्तराखंड के स्पेशल पहाड़ी राज्य के स्टेटस को वापस ले लिया गया था. जब 2014 में दोबारा बीजेपी केंद्र में आई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, उसके बाद उत्तराखंड को स्पेशल कैटेगिरी राज्य घोषित किया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये भाजपा है जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की बात कर रही है, कांग्रेस समेत बाकी पार्टियां घर का साथ, खुद का विकास, सबपर अविश्वास और अकेला प्रयास के सहारे चुनाव लड़ रही हैं. कांग्रेस तो उत्तराखंड में नेता घोषित नहीं कर पा रही है. हमने तो सीएम धामी को जनता के सामने पेश कर रखा है. कांग्रेस में अंदर-अंदर चिंगारी सुलग रही है. घर को ही आग लग रही घर के चिराग से.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नेता हैं, न नीयत और न ही कोई नारा. कांग्रेस ने देश लूटा, प्रदेश लूटा, लेकिन अब और नहीं लुटने देंगे. इनकी बात झूठी, हर वादा झूठा. अब और नहीं झुकने देंगे.

राजनाथ सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तराखंड के सीएम सरल हैं, सौम्य भी हैं और नाम भी पुष्कर है. आजकल एक फिल्म की चर्चा खूब हो रही है. फिल्म का नाम है पुष्पा. पुष्कर सुनकर कांग्रेस उनको केवल फ्लावर समझ रही है. अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी. यह पुष्कर धामी न रुकेगा न झुकेगा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad