पैसों के लिए झगड़ा करती थी पत्नी, एक रात पति पत्नी ने पी शराब और फिर…

खबर शेयर करें -

राजस्थान के बाड़मेर में एक पत्नी ने बड़ी बेरहमी से अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पति की सैलरी कम थी। पत्नी अक्सर पैसों को लेकर उससे लड़ाई किया करती थी। दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात दोनों में पैसों को लेकर जमकर विवाद हुआ। इस दौरान पत्नी के हाथ एक बेल्ट लगा। उसने इससे गला घोंट कर पति की हत्या कर दी। पति पत्नी की चीखने चिल्लानें की आवाज आने लगी तो परिजन बेटे के घर की तरफ भागे। परिजनों का कहना है कि जैसे ऊपर पहुंचे तो बेटा जमीन पर पड़ा था और बहू उसे लाश के पास खड़ी थी। घटना बाड़मेर में जटियो का नया वास की है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

दरअसल, पत्नी शराब के नशे में थी। उसने अपने पति का बेल्ट से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मां ने कोतवाली थाने में बहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार लिया है। अब पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।

पत्नी ने गला घोंटकर की पति की हत्या

कोतवाली थाना अधिकारी उगमराज सोनी का कहना है कि शहर के जटियो का वास निवासी कुंती पत्नी जयराम ने हत्या के मामले में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे अनिल कुमार की उसकी पत्नी मंजू ने मंगलवार रात को गला घोंटकर हत्या कर दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को वहां से उठवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच में सामने आया है कि पति कम कमाता था। इस वजह से दंपति में अक्सर झगड़े हुआ करते थे। वारदात के दिन पति पत्नी दोनों ने शराब पी रखी थी। इस दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। फिर पत्नी ने गुस्से में आकर पति की हत्या कर दी। मृतक की मां की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मंजू से पूछताछ की। पूछताछ में मंजू ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इस पर आरोपी पत्नी मंजू को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच करने में जुटी है।