बदले-बदले से नजर आ रहे हैं सिद्धू के सुर, पंजाब के सीएम भगवंत मान के लिए कही ये बात
पंजाब में आम आदमी पार्टी की ओर से बुधवार को भगवंत मान ने शपथ ली और सरकार बनाई है. इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने भगवंत मान को बधाई देते हुए ट्वीट किया है. जबकि चुनाव के नतीजों को आए हुए करीब 7 दिन का समय हो चुका है.
बदले हैं सिद्धू के सुर!

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई देते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मान ने पंजाब में एक नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत की है. अपनी पार्टी की हार के बाद उन्होंने आप को चुनने में एक अच्छा निर्णय करने के लिए पंजाब के लोगों को बधाई देने के लिए आलोचना की थी.
सिद्धू के चलते कुर्सी से हटे कैप्टन
आपको बता दें कि चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू से मतभेदों के चलते सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था और नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस नेतृत्व की उस वक्त कड़ी आलोचना भी की गई थी.
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘सबसे खुश आदमी वह है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता. भगवंत मान ने पंजाब में उम्मीदों के पहाड़ के साथ एक नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत की. उम्मीद है कि वह पंजाब को पुनरुत्थान पथ पर वापस लाएगा.’
कांग्रेस की हार की असली वजह
कई राजनीतिक जानकारों की मानें तो कांग्रेस की हार की वजह उसकी अंदरुनी लड़ाई ही है. चुनाव से पहले सिद्धू का पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ विवाद चल रहा था. सिद्धू ने उन पर ड्रग माफिया को बचाने और संवेदनशील बेअदबी मामले में आरोपी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ नरमी बरतने का भी आरोप लगाया था.
कई मायनों में अहम है सिद्धू का ट्वीट
राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह को पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम की कुर्सी पर बैठाया गया था. ऐसे में उनका यह ट्वीट कई मायनों में अहम माना जा रहा है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

