बहनोई की बहन से लव स्टोरी का पांच दिन में दर्दनाक अंत, पढ़िए भाग कर शादी करने के बाद कैसे बिखरी जिंदगी

खबर शेयर करें -

बदायूं में बहनोई की बहन से चल रही लव स्टोरी का पांच दिन में ऐसा दर्दनाक अंत हुआ कि दोनों की जिंदगी बिखर गई। परिवार वालों की रजामंदी के बगैर दोनों ने भागकर शादी कर ली। जिसके पांच दिन बाद दोनों वापस घर लौट आए। घर लौटे तो परिजनों के प्रेम विवाह के विरुद्ध पंचायत का भी सामना करना पड़ा। फजीहत ऐसी हुई वे बर्दाश्त नहीं कर सके। बहनोई के विराेध के बाद जहां साले ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। वहीं प्रेमिका यानि बहनोई की बहन ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश कर डाली।

यह पूरा मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर का है। यहां मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। वह अपनी भगवतीपुर निवासी बहन की ननद से प्रेम करता था। वह अक्सर भगवतीपुर आता रहता था। पांच दिन पहले युवक बहनोई की बहन को साथ लेकर कहीं चला गया। स्वजन ने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिले।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

लेकिन मंगलवार सुबह दोनों अचानक लौटकर भगवतीपुर गांव पहुंचे। यहां पर दिन भर दोनों परिवारों और गांव के सभ्रांत लोगों के बीच बैठकर पंचायत होती रही। बताते हैं कि प्रेमी जोड़ा शादी करके आया था और इस बात पर अडिग था कि वह साथ रहेंगे। लेकिन घर वाले दिन भर की पंचायत के बाद भी नहीं माने तो युवती ने जहर खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो स्वजन आनन फानन उसे लेकर एक निजी अस्पताल ले गए।

जहां चिकित्सकों ने उसकी जान बचा ली। लेकिन जब इस बात की जानकारी युवक को लगी तो वह गांव भगवतीपुर पहुंचा और गांव के बाहर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात की इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। अब तक किसी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

अहमदाबाद में दोनों ने की थी शादी

बुधवार को युवती को होश में आने पर पुलिस ने उससे पूछताछ कर उसके बयान दर्ज किए। उसने बताया कि वह दोनों यहां से जाने के बाद सीधे अहमदाबाद गए। वहां उन दोनों ने कुछ दोस्तों की मदद से एक मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। इसके बाद दो दिन साथ में रहने के बाद स्वजन का दबाव बढ़ने पर वह मंगलवार को वापस आ गए थे। लेकिन उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि शादी करने की जानकारी के बाद भी स्वजन उनका साथ नहीं देंगे। अगर ऐसा मालूम होता तो वह लौटकर ही न आते और युवक की जान बच जाती।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

प्रेम प्रसंग के चलते ही युवती ने मंगलवार को जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। अब तक किसी भी ओर से कार्रवाई के लिए कोई तहरीर या शिकायत नहीं की गई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। – प्रवीण सिंह चौहान, एसपी सिटी