बहन ने प्रेमी संग शादी के लिए की जिद तो भाई जहर खाकर पहुंचा थाने, मची खलबली

खबर शेयर करें -

देवरिया। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती दूसरे समुदाय के युवक के साथ शादी करने की जिद करते हुए मंगलवार को थाने पहुंच गई। इसकी भनक लगने के बाद भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया और थाने पहुंच गया।

भाई के जहर खाने की भनक लगते ही पुलिस ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। युवक की हालत में सुधार है।

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का दूसरे समुदाय के युवक से छह वर्ष से प्रेम संबंध है। युवती की शादी तय हो गई है। नवंबर माह में शादी होनी है। अब युवती प्रेमी के ही शादी करने की जिद कर रही है, लेकिन परिवार के लोग इसको लेकर तैयार नहीं है। मंगलवार को युवती प्रेमी से शादी कराने के लिए बरियारपुर थाने पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस की औचक छापेमारी, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू

जहरीला पदार्थ खाकर पहुंचा थाने

इसकी भनक जब भाई को लगी तो वह परेशान हो गया। उसने कहीं से जहरीला पदार्थ खरीद कर खा लिया और थाने पहुंच गया। पुलिसकर्मियों को इसकी भनक जब लगी तो वह परेशान हो गए। थाने में खलबली मच गई। तत्काल थानाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमार उसे लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सूचना पर सीओ दीपक शुक्ला ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंच पूरी जानकारी ली। युवक के हालत में सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली नंबर की कार सवार युवकों का हुड़दंग: शराब के नशे में महिलाओं से की अभद्रता, पुलिस ने कार सीज कर भेजा जेल

सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि बहन की शादी युवक दूसरे समुदाय के युवक से करने से मना कर रहा था। जब बहन नहीं मानी तो युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया और थाने पहुंच गया। इसकी भनक लगने के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली नंबर की कार सवार युवकों का हुड़दंग: शराब के नशे में महिलाओं से की अभद्रता, पुलिस ने कार सीज कर भेजा जेल

भाई के जहर खाने के बाद भी बहन नहीं पहुंची मेडिकल कॉलेज

ज‍िस समय युवक ने जहरीला पदार्थ खाया था उस समय बहन भी थाने में थी। भाई के जहर खाने के बाद भी युवती मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंची।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad