बाइक की कीमत में आ जाती है ये कार, माइलेज टू-व्हीलर जैसा, 1 लीटर में जाती है 35 किलोमीटर

खबर शेयर करें -

जब भी कोई थोड़ी महंगी बाइक खरीदता है तो आपने कुछ लोगों को ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि इससे बढ़िया तो कुछ पैसे लगाकर कार खरीद लेते. हालांकि कार और बाइक दोनों का ही काम अलग है. दरअसल कार की सलाह लोग इसलिए देते हैं क्योंकि सर्दी, गर्मी, बरसात सभी तरह के मौसम में सफर करने के लिए कार बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें सर्दी में हवा नहीं लगती, गर्मी में सीधे लू नहीं लगती और एसी चलाने का भी ऑप्शन होता है. बरसात में भीगने का डर नहीं होता. लेकिन भारत में कार की शुरुआत ही 4-5 लाख रुपये से होती है. इस रेंज में मारुति ऑल्टो, रेनो क्विड जैसी कारें आती हैं. लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं इससे भी सस्ती कार…जो वाकई काफी सस्ती है..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

हालांकि हम जिस कार के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसे कंपनी खुद कार नहीं कहती है. कंपनी उसे क्वॉड्रीसाइकल कहती है. हम बात कर रहे हैं बजाज क्यूट या बजाज आरई60 (Bajaj Qute या Bajaj RE60) की जिसकी कीमत महज 2.64 लाख रुपये (एक्स शोरूम, महाराष्ट्र) है.

ऐसे माहौल में, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, ऐसे में किफायती कार खरीदने वालों के लिए बजाज क्यूट अच्छा विकल्प हो सकती है. देखें इस क्वॉड्रिसाइकल की खास बातें.

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

माइलेज

बजाज क्यूट के माइलेज की बात करें तो ये एक लीटर पेट्रोल में 35 kmpl तक चल सकती है. मतलब की माइलेज इसका जबरदस्त है. कह सकते हैं कि जिस तरह इसकी कीमत बाइक के बराबर है उसी तरह माइलेज भी बाइक की तरह ही है. इसे लोग अपनी जरूरत के मुताबिक कॉमर्शियल और पर्सनल यूज के लिए खरीद रहे हैं.

हालांकि काफी टाटा के नैनों की तरह इसके भी लुक की वजह से इसे खरीदने से हिचकते हैं. लेकिन कॉमर्शियल यूज के लिए यह क्वॉड्रीसाइकल परफेक्ट हैं, क्योंकि इसका माइलेज काफी जबरदस्त है.

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

इसे आप छोटी फैमिली कार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं या चाहें तो कॉमर्शियल यूज के लिए खरीद सकते हैं. इस 4 सीटर कार में 216.6cc का लिक्विड कूल्ड DTS-i इंजन लगा है, जो कि पेट्रोल और CNG ऑप्शन के साथ है. यह पेट्रोल इंजन के साथ 13.1PS तक की पावर और 18.9Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad