बागी राजनीत‍िक दलों के ल‍िए बने मुसीबत, निर्दलीय बन सकते हैं किंगमेकर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव कल होने जा रहे है। राज्यों में 632 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर है। करीब 82 लाख मतदाता प्रदेश की नई सरकार का गठन करेंगे। प्रदेश में कुल 82, 37,886 मतदाता इस बार वोट डालेंगे जिनमें पुरुष मतदाता की संख्या 42,24,288 और महिला 39,19,334 हैं, जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 300 और सर्विस मतदाता 93,964 है। उत्‍तराखंड व‍िधानसभा चुनाव को लेकर लक्‍सर का राजनीत‍िक माहौल इन द‍िनों गरमाया हुआ है। उत्‍तराखंड व‍िधानसभा चुनाव में बागी राजनीत‍िक दलों के ल‍िए मुसीबत बने हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस दावेदार लेकिन निर्दलीय किंगमेकर बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

बागी ठोक रहे है ताल
भाजपा और कांग्रेस से बागी भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। ये दोनों दलों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। सबसे ज्यादा बागी भाजपा से चुनाव लड़ने की ताल ठोक रहे हैं। भाजपा के 14 लोग बागी होकर मैदान में हैं तो कांग्रेस की मुश्किलें भी कम नही हैं। कांग्रेस से भी 12 लोग बागी होकर मैदान में कूद पड़े हैं, लिहाजा दोनों पार्टियां किसी भी सियासी फेरबदल से डरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

निर्दलीय बन सकते हैं किंगमेकर
राज्य की 70 सीटों पर 750 लोगों ने अपना नामांकन कराया था जिनमें 23 प्रत्याशी नामंकन पत्र रद्द होने से बाहर हो गए जबकि 95 लोगों ने अपना नामांकन वापिस ले लिया। लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बागी अपने ही प्रत्याशीयों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। कुल मिलाकर 136 प्रत्याशी अब भी निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं। सबसे ज्यादा देहरादून जनपद की 10 विधानसभा सीटों पर 117 सर्वाधिक प्रत्याशी अब चुनावी मैदान में हैं जबकि हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों पर 110 उम्मीदवार मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad