बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत, ऐसे हुआ हादसा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : काठगोदाम से हावड़ा जा रही  बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की कट की दर्दनाक मौत हो गई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस एवं आरपीएफ ने अपने जांच प्रारंभ कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम से हावड़ा को जाने वाली 03020 बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गोला नदी में कार्य करने वाले मजदूर की कटकर दर्दनाक मौत हो गई मृत युवक की शिनाख्त विनय गिरी पुत्र बंसी गिरी निवासी बेतिया पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही पर 7 बड़े कोचिंग संस्थान सील, कई में नहीं मिली फायर NOC

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से जैसे ही ट्रेन लाल कुआं की ओर बढ़ी तभी  उक्त युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिस की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एवं रेलवे सुरक्षा बल ने जांच प्रारंभ कर दी है प्रथम चरण में लोको पायलट के अनुसार युवक ट्रेन के आगे तेजी से आया और आकर लेट गया जिससे यह घटना घटी इस घटना के कारण ट्रेन करीब 10 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: जबरन मतांतरण मामले में नया खुलासा; पीड़ित पिता का आरोप— बेटे को 'पापा' बोलने पर पीटा जाता था, 'अब्बू' कहने का बनाया दबाव
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर सिडकुल: मल्टीनेशनल कंपनी के बाहर अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी; पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF ने टाला बड़ा हादसा