बिग ब्रेकिंग, जम्मू कश्मीर में शहीद हुवा उत्तराखंड का बेटा, अगले माह होनी थी शादी

कोटद्वार: पौड़ी जिले के सुदूरवर्ती गांव सकनोली, चौबट्टाखाल निवासी मनदीप सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह उम्र 23 वर्ष जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हो गए हैं। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की 11-वीं बटालियन के राइफलमैन मनदीप सिंह नेगी के शहीद होने की सूचना के बाद से ही गांव में शोक की लहर है। वही परिजनों में कोहराम मचा है।
यह भी पढ़ें- नगीना कालोनी के घरों में रेलवे का अतिक्रमण हटाने का नोटिस चस्पा, आज प्रदर्शन करेंगे कालोनीवासी
ग्राम सकनोली के ग्राम प्रधान मेहरबान सिंह ने बताया कि बीती रात करीब आठ बजे सेना मुख्यालय से आए फोन से उन्हें मनदीप के शहीद होने की जानकारी मिली। सेना के अधिकारियों ने ग्राम प्रधान को बताया कि गुलमर्ग क्षेत्र में एक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान मनदीप शहीद हो गए। ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने मनदीप के पिता सत्यपाल सिंह को घटना की जानकारी दे दी है। बेटे के शहीद होने की खबर सुनने के बाद से मनदीप की माता हेमंती देवी बेसुध हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को मनदीप की पार्थिव देह उनके आवास में पहुंचेगी। शहीद मनदीप सत्पाल सिंह की इकलौती संतान हैं। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष मनदीप दो माह की छुट्टी पर घर आया था व उसी दौरान उसकी सगाई भी हुई थी। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में मनदीप ने पुन: घर आना था व उसकी शादी की तैयारियां की जानी थी। मिलनसार हंसमुख व्यवहार के धनी मनदीप के शहीद होने से पूरे गांव में मातम छाया हुवा है।
उत्तराखंड के बेटे मनदीप के सर्वोच्च बलिदान देने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को नमन किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

