बिहार से सामने आया चौंकाने वाला ममला, महिलाओं को गर्भवती करने के 5 लाख और ना कर पाए तो 50000 देने का ऑफर, मामला जान पुलिस के उड़े होश.

खबर शेयर करें -

बिहार में साइबर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान है। साइबर ठग महिलाओं को प्रेग्नेंट करने वाले को पांच लाख और नहीं कर पाने पर 50 हजार रुपये का ऑफर दे रहे थे।

बिहार के नवादा जिले में पुलिस ने अजीबोगरीब ठगी का मामला उजागर किया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान होंगे। पुलिस ने बताया कि महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के लिए 5 लाख रुपये और नहीं कर पाने पर 50 हजार रुपये की नौकरी देने का वादा करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव के बधार में पुलिस को साइबर अपराधियों का जमावड़ा लगने की सूचना मिली थी। नवादा पुलिस ने ट्विटर के जरिए बताया कि गिरफ्तार तीनों साइबर अपराधियों ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  विदेश में नौकरी के नाम पर धोखा ! गदरपुर के युवक को इथियोपिया में बनाया बंधक, दिल्ली–पंजाब तक फैला नेटवर्क

साइबर ठगों ने बताया कि हम महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के नाम पर ठगी करते हैं। इसके लिए हम सोशल मीडिया पर all india pregnent job एवं play boy के नाम से लोगों से संपर्क करते हैं। इसके लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500-20000 रुपये की ठगी की जाती है और फिर महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के लिए 5 लाख रुपए देने का झांसा दिया जाता है। अगर प्रेगनेंट नहीं कर सके तो भी 50 हजार रुपये देने का झांसा दिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  चलती ट्रेन में लूट का खुलासा! मालिक के ही पूर्व कर्मचारी ने रची साजिश, मुठभेड़ के बाद 4 दबोचे

मुख्यालय डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि ALL india pregnent job ( baby birth service) एवं play boy service के नाम पर ये साइबर ठग भोले-भाले लोगों से संपर्क करते हैं। जिन महिलाओं को बच्चे नहीं होते हैं उन्हें प्रलोभन दिया जाता है कि अगर महिला प्रेगनेंट हो गई तो 5 लाख रुपये देंगे लेकिन महिला अगर प्रेग्नेंट नहीं हुई तो 50 हजार रुपये देने का झूठा वादा किया जाता है। फिर जब इसके लिये कोई व्यक्ति तैयार होता तो रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500 -2000 रुपए तक ठग लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चलती ट्रेन में लूट का खुलासा! मालिक के ही पूर्व कर्मचारी ने रची साजिश, मुठभेड़ के बाद 4 दबोचे

डीसीपी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों युवक कहुआरा गांव के रहने वाले हैं। इन लोगों के पास से 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं। मोबाइल फोन में भोले-भाले लोगों से ठगी करने के साक्ष्य मिले हैं।