बीमारी से तंग अधेड़ ने लगाया मौत को गले

खबर शेयर करें -

रामनगर : क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर ओलिया, पीरुमदारा में बीमारी से परेशान अधेड़ ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
मिली सूचना के अनुसार 65 वर्षीय भगवान सिंह रावत पुत्र कर्म सिंह के परिजन सोमवार शाम को किसी काम से घर से बाहर गए थे। परिजनों की गैरमौजूदगी में भगवान सिंह ने आत्मघाती कदम उठा लिया। कुछ देर बाद जब परिजन घर पहुंचे तो भगवान सिंह को पंखे से लटकता देख हैरान रह गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पुत्र गुरपाल सिंह ने बताया कि उसके पिताजी काफी समय से बीमारी व आर्थिक तंगी से परेशान थे। जिसके कारण वह डिप्रेशन मैं भी आ गए थे । मृतक के भाई चमन सिंह ने पोस्टमार्टम में देरी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पोस्टमार्टम के लिए कई बार चक्कर लगाने के बाबजूद शव को दोपहर के बाद तक पोस्टमार्टम नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एलोर इन रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट! काशीपुर में शुरू हुआ स्वाद और सुकून का नया ठिकाना, लाइट म्यूजिक की मधुर धुनों के बीच लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे शहरवासी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर: एयरपोर्ट विस्तार के रास्ते की सबसे बड़ी बाधा दूर; ₹375.33 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली पर्यावरणीय स्वीकृति, 3000 मीटर के रनवे पर उतर सकेंगे बड़े विमान