बेटे से अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पटना से अपराध की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जहां 65 वर्षीय पति कैलाश दास ने अपनी 55 वर्षीय पत्नी राधा देवी की हत्या कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए हैरानी की बात ये है कि उसने हत्या के पीछे का मकसद भी बताया है.

युवक का कहना है कि उसकी पत्नी का उसके ही बेटे से अवैध संबंध था, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी.

आरी के ब्लेड से पत्नी की हत्या

यह भी पढ़ें 👉  शक के चलते MCA छात्र ने प्रेमिका पर किया चाकू से हमला; हालत गंभीर, आरोपी मेरठ का निवासी

दरअसल, यह सनसनीखेज वारदात पटना के बुद्ध कॉलोनी थाना इलाके की है, जिसे मंगलवार की शाम अंजाम दिया गया. आरोपी कैलाश ने अपनी पत्नी राधा पर आरी ब्लेड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. आपको बता दें कि मृतिका मंदिर से पूजा कर घर लौटी थी, इसी दौरान उसका अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. कुछ देर बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी. उसका अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था. आए दिन उनमें किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  होली पर गुब्बारा लगने पर युवक की हत्या करने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोजर

पेशे से एक मोटर मैकेनिक…जिसके दो बेटे और एक बेटी है।
पेशे से मोटर मैकेनिक आरोपी के दो बेटे और एक बेटी है, जिसमें से उसका आरोप है कि उसके एक बेटे और उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। आरोपी का कहना है कि उसने पहले भी कई बार अपनी पत्नी को इस बारे में समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी और उल्टा जवाब दिया. हालांकि, बेटे की ओर से कोई बयान नहीं आया है. मामले की जांच कर रहे विधि-व्यवस्था डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि जांच जारी है, बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ के बाद ही कुछ सामने आएगा. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एफएसएल टीम जांच कर रही है.