भवाली थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना आई सामने, नदी में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

भवाली,  जिले के भवाली थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां भवाली शहर में बहने वाली नदी में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को बाहर निकला।

पुलिस के अनुसार, भवाली शहर में बहने वाली शिप्रा नदी में सोमवार की सुबह एक नवजात शिशु मृत हालत में पड़ा मिला। मृत शिशु के शिप्रा नदी में पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने भवाली पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अतिक्रमण पर फिर चला 'बुलडोजर': किच्छा में रेलवे की भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, भारी पुलिस बल रहा तैनात

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिशु को नदी से बाहर निकालकर भवाली सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी देते हुए एसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि नदी में मृत मिले नवजात शिशु की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में भारी जाम के बीच खूनी संघर्ष; व्यापारियों और श्रद्धालुओं में मारपीट, शवयात्रा भी फंसी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: रामनगर के अक्षत गोपाल और बागेश्वर की गीतिका पंत बने प्रदेश टॉपर; बेटियों ने फिर मारी बाजी