भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस प्रत्याशी को भेजा नोटिस, कहा- 3 दिन में माफी मांगो

खबर शेयर करें -

टिहरी : उत्तराखंड की राजनीति से एक और बड़ी खबर है। भले ही मतदान हो चुका है लेकिन मतदान से पहले उत्तराखंड की राजनीति में मची हलचल अभी तक जारी है और घाव गहरे हैं जो भरे नहीं है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय को उस घाव की याद आ गई जो धन सिंह नेगी नेे उन्हें भाजपा ज्वाइन करने के बाद दिए थे। और इसको याद करते हुए किशोर ने धन सिंह को एक नोटिस भेजा है।

आपको बता दें कि टिहरी से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस प्रत्याशी धन सिंह नेगी को मानहानि का नोटिस भेजा है। बता दें कि चुनाव से पहले किशोर ने भाजपा ज्वाइन की तो वहीं धऩ सिंह नेगी ने टिकट ना मिलने से नाराज होकर कांग्रेस का दामन थामा था। वहीं कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद धन सिंह नेगी ने बीजेपी के प्रत्याशी किशोर उपाध्याय पर 10 करोड़ रुपए में बीजेपी का टिकट खरीदने का आरोप लगाया था। लेकिन अब धन सिंह के बयान से उनकी मुश्किलें बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

बता दें कि किशोर उपाध्याय ने धन सिंह नेगी को अपने वकील के जरिए मानहानि का नोटिस भेजा और तीन दिन के अंदर माफी मांगने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी