मदद मांगने के नाम पर मानवता शर्मसार, रास्‍ते में रोक गिड़गिड़ाने लगी, जबरन बाइक पर बैठ गई फिर…

खबर शेयर करें -

मदद मांगने के नाम पर मानवता को शर्मसार करने का एक मामला धनबाद में सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं घटना का शिकार हुआ युवक अब भी सदमे में है। मामला मदद मांगने के नाम पर अश्‍लील वीडियो बनाने और फिर ब्‍लैकमेल करने से जुड़ा है।

मामले में पुलिस ने ईस्ट बसुरिया में रहनेवाली सरिता सिंह उर्फ सरिता देवी, अंजू देवी और अनिल कुमार को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी शंकर कुमार विश्‍वकर्मा ने बताया कि सरिता देवी पहले भी एक मामले में जेल जा चुकी है।

गिरिडीह का रहनेवाला है युवक, धनबाद आते समय रास्‍ते में मिली महिला

इस संबंध में गिरिडीह जिले में रहनेवाले मकतपुर निवासी धीरज कुमार भदानी ने ईस्ट बसुरिया ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आपबीती सुनाई है l धीरज ने पुलिस को बताया कि 19 जून को वह अपने रिश्‍तेदारों से मिलने के लिए घर से धनबाद जा रहा था। करीब 12 बजे वह गोविंदपुर पहुंचा। यहां उसके पास एक युवती आई और गिड़गिडाते हुए कहा कि उसकी बेटी बहुत बीमार है और दवा खरीदने के लिए उसके पास पैसे नहीं है। धीरज का कहना है कि मैंने तरस खाकर उस युवती को दवा खरीदने के लिए करीब तीन सौ रुपये दिए। इसके बाद युवती ने घर तक छोड़ देने की गुहार लगाई। धीरज ने कहा कि मदद की नीयत से वह सेक्टर तीन ईस्ट बसुरिया में उक्त युवती को उसके बताए पते पर लेकर गया। वहां युवती ने रहम दिखाते हुए उससे पानी पी लेने का आग्रह किया।

कहा कि जब मैं उसके कमरे में पहुंचा तो सारा नजारा ही बदल गया। अचानक एक हट्टा-कट्टा युवक उस कमरे में आया और बदसलूकी करने लगा। इधर, युवती भी दौड़कर घर से भाग निकली। इसके बाद उस युवक ने उसे लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया। उस युवक के दो-तीन अन्य साथी भी पहुंच गए। सभी उसे बेतहाशा पीटते रहे। उसके पर्स से सात हजार रुपये और उसके गले से सोने की चेन छीन ली।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

पैसे के लिए बनाया नग्‍न वीडियो, धमकी दे रहे थे- पैसे नहीं मिले तो मार कर खदान में फेंक देंगे

धीरज ने पुलिस को बताया है कि उसके साथ मारपीट करने वाले लोग उससे और पैसे मांग रहे थे। धम‍की दी कि पैसे नहीं मिले तो तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर खदान में लाश फेंक देंगे। इसी बीच एक दूसरी महिला आई और चीखने लगी कि तुमने मेरी बेटी की इज्जत लूटी है। उसकी शादी कैसे होगी। इसके बाद सभी ने मेरे कपड़े फाड़ डाले और मेरा नग्न वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी वह दे रहे थे। धीरज ने कहा कि मैंने लोक-लाज के डर से इसके एवज में उन्‍हें यूपीआइ के माध्यम से एक नंबर पर 12 हजार रुपये और दूसरे नंबर पर 17 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद भी उन सभी का मन नहीं भरा और मुझे उसी कमरे में बंधक बनाकर रखा।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित

बात रिश्‍तेदारों तक पहुंची तो बच पाई जान

युवक का कहना है कि आरोपित उससे पांच लाख रुपये और मांग रहे थे। इसके लिए मेरे मोबाइल से मेरे एक रिश्तेदार के पास कॉल लगा दिया और कहा कि बताए गए पते पर पैसे लेकर आने को बोलो। कहा कि जब बात रिश्तेदारों तक पहुंच गई तो उसके साथ मारपीट करनेवाले युवक उसे कलाम चौक के छोड़ कर चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित