महाकाल के दर्शन करने के बाद दोस्तों ने जमकर पी शराब, बाद में कर दी हत्या
महाकाल के दर्शन करने के बाद दोस्तों ने जमकर शराब का सेवन किया।फिर बाद में कुछ ऐसा हुआ कि साथ मे महाकाल के दर्शन के लिए गए दोस्तों ने ही एक दोस्त की पहाड़ी से ढकेलकर हत्या कर दी। मामला परासिया थाना क्षेत्र का है। मृतक अपने दो दोस्तों के साथ महाशिवरात्रि के दिन जुन्नारदेव गया हुआ था उसके बाद वह घर नही लौटा । चार दिन घर से गायब मृतक की तलाश में जुटे परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि मृतक आरोपियों के साथ पहली पायरी जुन्नारदेव गया हुआ था पूछताछ में पहले आरोपी मामले को टालते हुए गुमराह करने लगे कि उन्होने मृतक को परासिया छोड़ दिया था। मामले की शिकायत परिजनों द्वारा परासिया पुलिस पर किये जाने पर जब पुलिस ने आरोपी से जुगाड़ से पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आया आ गया।पूछताछ में पुलिस को दिये बयान में आरोपियों ने बताया कि दोनों ने मिलकर लौटते समय मृतक की हत्या कर उसके शव को खाई में फेंक दिया था। जिसका खुलासा चार दिनों बाद शुक्रवार को परासिया पुलिस ने किया। हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या का प्रकरण दर्ज किया कर लिया।

दोस्तों में हुआ था विवाद
हत्या का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को ने बताया कि परासिया वार्ड नंबर 8 बंधा मोहल्ला निवासी राकेश पिता जगदीश डेहरिया महाशिवरात्रि के दिन दोपहर 12 बजे जुन्नारदेव के विशाला मंदिर दो दोस्त देवेंद्र उर्फ देवा यादव और जयंत उर्फ जानू नाग के साथ जुन्नारदेव विशाला मंदिर पूजा करने गया था। जो लौटते समय तामिया होते हुए आ रहे थे। जो तामिया न्यूटन के बीच स्थित ग्राम लहगडुआ के समीप जंगल में तीनों दोस्तों ने शराब पीया और किसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया। जिसमें तीनों के बीच मारपीट भी है ऐसी दौरान देवा और जानू ने राकेश को सड़क किनारे खाई में धकेल दिया था। नीचे पत्थर पर गिरने से उसकी मौत हो गई।
परिजनों को कर रहे थे गुमराह
राकेश की हत्या करने के पश्चात यह दोनों दोस्त अपने अपने घर आ गए। राकेश डेहरिया के परिवार सदस्यों द्वारा पूछे जाने पर इन्होंने उसे परासिया छोडऩे की बात कही थी। इस पर संदेह जाहिर करते हुए राकेश डेहरिया के भाई शीतल डेहरिया ने परासिया पुलिस थाने में राकेश की गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराई और किसी अनहोनी घटना की शंका जाहिर की थी। जब पुलिस ने इन आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरा मामला सामने आ गया। शुक्रवार प्रात: परासिया एसडीओपी अनिल शुक्ला परासिया थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को सहित पुलिस अमला लहगडुआ घटनास्थल पहुंचा जहां आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी परासिया चौकी मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय देवेंद्र उर्फ देवा पिता अयोध्या यादव एवं 36 वर्षीय जयंत उर्फ जानू पिता सूरज प्रसाद नाग के विरुद्ध धारा 302, 201 व 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया।

