मां अगर लगाती है वोडका के पैग तो बच्चे पर पड़ेगा ये असर, सुनकर चौंक जाएंगे आप

खबर शेयर करें -

शराब पीना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है. कई बार इसकी लत लगने से हमारे घर पर भी इसका असर पड़ सकता है. लेकिन हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक माता-पिता के शराब पीने पर उनके बच्चों पर भी गंभीर असर पड़ता है.

बता दें कि अगर किसी बच्चे के माता-पिता दोनों ही शराब का सेवन करते हैं, तो इससे उनके बच्चों की ग्रोथ पर सीधा असर पड़ता है.

बच्चों पर पड़ता है ये असर

बता दें कि जब कोइ पेरेंट्स अधिक शराब पीने लगते हैं तो, इससे उनके बच्चों पर असर पड़ता है. आगे चलकर इन बच्चों में भ्रूण अल्कोहल स्पेक्ट्रम विकार (FASD) नामक समस्या पैदा हो सकती है. ये विकार बच्चों के शारीरिक, मानसिक भावनात्मक विकास पर सीधा असर डालते हैं इन बच्चों में कई तरह के बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जैसे कि टाइप 2 डायबिटीज, हार्ट से जुड़े रोग मानसिक विकार. आमतौर पर ये बीमारियां 40-50 साल की उम्र में होती हैं, लेकिन FASD से पीड़ित बच्चों में ये बीमारियां उम्र से पहले ही हो जाती है. साथ ही इन बच्चों में तनाव, चिंता अन्य मानसिक समस्याएं समय से पहले होने लगती है. माता-पिता की शराब की आदतें बच्चों के हेल्थ भविष्य दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़

बच्चों के सामने शराब पीने से बचें

अगर माता-पिता घर पर बच्चों के सामने शराब पीते हैं तो इससे बच्चों में मानसिक विकारों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में उन पेरेंट्स को अपनी शराब पीने की आदत को कंट्रोल करना चाहिए. अगर कभी ड्रिंक कर रहे हैं, तो बच्चों के सामने न करें. इससे उनके ग्रोथ पर बुरा असर पड़ता है, क्योंकि एक बच्चे के जीवन में उसके माता-पिता आस-पास के वातावरण का बहुत बड़ा योगदान होता है. आप अपने बच्चों को जैसी परवरिश देंगे, बच्चा आगे चलकर वैसा ही सीखेगा. इसलिए बच्चों को एक अच्छा माहौल देने का प्रयास करें, ताकि उनके विकास में किसी तरह की कोई रुकावट न आए. आप अगर अपने अंदर बदलाव नहीं करेंगे तो इससे आपके बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे वे बार-बार बीमार पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों में 39°C के साथ 'लू' का अलर्ट; 28 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि दे सकती है राहत

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं जानकारियों पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.)

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों में 39°C के साथ 'लू' का अलर्ट; 28 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि दे सकती है राहत