माता-पिता ने बेटी को बोटी-बोटी कर काटा, भाई ने लगाया ठिकाने
बदलते दौर में जहां कई मामलों में जातिगत बेड़ियां टूटी हैं, वहीं अब भी प्रेम प्रंसगों में ऑनर किलिंग जैसे मामले भी आए दिन देखने-सुनने को मिल जाते हैं. इसी तरह के एक मामले का खुलासा भागलपुर में हुआ है जहां माता-पिता के साथ ही भाई और दोस्त ने मिलकर युवती को मार डाला. बताया जा रहा है कि हत्या इतने नृशंस तरीके से की गई कि युवती की बोटी-बोटी कटी हुई मिली. मामला कहलगांव थाने का है. इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारे मां-बाप, भाई और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती के अनुसार बीते 23 -24 फरवरी की रात घर में ही सुमन कुमारी की हत्या गला दबाकर कर दी गई थी. हत्या करने के बाद एक दिन शव घर में ही रखा था. फिर शव को टुकड़े-टुकड़े में कर दो बोर में बंद कर मामला छिपाने के लिए गांव के निकट स्थित तालाब में ले जाकर फेंक दिया था. हत्यारे माता-पिता एवं भाई ने हत्या की बात कबूल कर ली है और यह यह ऑनर किलिंग का मामला है. लड़की की बोटी-बोटी करने के लिए तलवार, गड़ासा, आरी का इस्तेमाल किया गया था, जो बरामद कर लिया गया है.
बता दें कि दो बोरे में बंद कई टुकड़ों में मिली लड़की की लाश की पहचान पुलिस ने कर ली है. सुमन कुमारी का शव 28 फरवरी को पुलिस ने न तालाब से बरामद किया था. एक मार्च को माता-पिता थाने में पुत्री के गुम होने का रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे तो पुलिस को शंका हुई और हत्या का राज खुल गया. पुलिस ने मृतक लड़की के पिता शिक्षक दीपनारायण रजक, मां टीना देवी, भाई उत्तम रजक एवं वनस्पति गांव के मो. फैयाज को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले का उद्भेदन पुलिस के लिए बड़ी सफलता है.
पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त अकबरपुर गांव के शिक्षक दीपनारायण रजक उर्फ दया रजक की पुत्री सुमन कुमारी के रूप में हुई है. सुमन को घरवालों ने बाहरवालों के साथ मिलकर बेरहमी से मार डाला. शव को कई टुकड़े में काट कर उसे दो बोरे में बंद कर तालाब में दफन कर दिया था. स्थानीय लोगों ने गांव में सड़क पर खून का कतरा गिरने का निशान देखा था.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

