मिस काल से शुरू हुई प्रेम कहानी पहुंची ब्लैकमेलिंग तक, हुआ यह अंजाम

खबर शेयर करें -

फोन पर मिस काल से शुरू हुई एक प्रेम कहानी में ब्लैकमेलिंग तक शुरू हो गई। युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से पांच लाख रुपये मांग रहा है। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने एसएसपी को शिकायत पत्र दिया। युवती ने आरोप लगाया कि अमरोहा निवासी एक युवक ने दुष्कर्म करने के साथ ही अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

युवती ने शिकायत पत्र देकर बताया कि दो साल पहले अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र निवासी युवक ने मिस्ड काल की थी। बातचीत के दौरान ही उससे दोस्ती हो गई थी। आरोपित युवक ने उसे शादी का झांसा देकर एक दिन अमरोहा में मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि युवक उसे होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने पांच लाख रुपये की डिमांड रख दी। युवती और उसके परिवार ने पांच लाख रुपये देने से साफ इन्कार कर दिया। आरोपित ने दूसरी युवती से शादी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

शादी के एक माह बाद युवक ने फिर से उसे फोन किया और मिलने के लिए अमरोहा बुला लिया। युवती ने इन्कार किया तो आरोपित ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। डर की वजह से युवती अमरोहा चली गई। इसके बाद युवक ने युवती से पांच लाख रुपये मांगे। आरोप है कि पैसे नहीं मिलने पर युवक ने अश्लील वीडियो को इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही युवती की मानसिक स्थिति खराब हो गई। परेशान होकर युवती बुधवार को एसएसपी बबलू कुमार के सामने पेश होकर शिकायत की। जिसके बाद एसएसपी ने मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह को जांच कर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।