‘मैं हार गया, सॉरी! मेरी पत्नी ट्रेन से कट गई…’, भाई को मैसेज भेज शादीशुदा युवक ने दी जान, करवा चौथ पर देर से घर लौटने पर हुआ था झगड़ा

खबर शेयर करें -

‘भाई, मैं हार गया सॉरी! मेरी पत्नी ट्रेन के सामने कट गई.” मौत को गले लगाने से पहले घनश्याम बुनकर ने यह वॉट्सएप अपने बड़े भाई को भेजा था. भाई मैसेज रिसीव करने के बाद जब तक कुछ कर पाता, तब तक घनश्याम ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

राजस्थान की राजधानी जयपुर का यह मामला है. हरमाड़ा थाना इलाके के गांव नांगल सिरस में रविवार यानी करवा चौथ को घर पर देरी से आए पति घनश्याम (38) से पत्नी मोनिका (35) नाराज हो गई. इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मोनिका घर से निकल गई. इसके बाद घनश्याम मोनिका के पीछे-पीछे उसको मनाने के लिए दौड़ा. लेकिन मोनिका ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया.

यह भी पढ़ें 👉  सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस की औचक छापेमारी, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू

इस दौरान मोनिका के शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए. यह देख घनश्याम घर आया और उसने वॉट्सएप पर अपने भाई को मैसेज भेजा. लिखा, ”भाई, मैं हार गया सॉरी! गणपत जी और घनश्याम कंडेल से बात कर लेना वो आपकी मदद कर देंगे. मेरी आईडी पर अब आपको काम करना है, मेरी वाइफ आज ट्रेन के सामने कट गई.”

यह मैसेज जब तक बड़ा भाई रिसीव करता तब तक घनश्याम ने पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. पति और पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिटिया की इज्जत बचाने में गई पिता की जान, पुलिस ने दोनों हत्यारे भाइयों को किया गिरफ्तार

हरमाड़ा थानाधिकारी उदयभान यादव ने बताया, मृतक घनश्याम और मोनिका है, जिन्होंने रविवार देर रात सुसाइड कर लिया. इससे पहले करवा चौथ के पर्व को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और मामूली झगड़े के बाद करीब 12.30 घनश्याम की पत्नी मोनिका घर से निकल जयराम ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे आ गई. इसके करीब 2 बजे घनश्याम ने भी आत्महत्या कर ली. मौके पर पुलिस को मृतक के बड़े भाई के पास 4 लाइन का सुसाइड मैसेज मिला है.

यह भी पढ़ें 👉  सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस की औचक छापेमारी, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू

पुलिस के अनुसार, घनश्याम नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में काम करता था और करवा चौथ पर घर देरी से पहुंचा था. इसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई और दोनों ने सुसाइड कर लिया.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad