मोबाइल पर गेम खेलने से आग बाबूला हुई मां, 13 वर्षीय बेटे पर हंसिये से किया हमला

खबर शेयर करें -

इंदौर में एक महिला ने अपने 13 वर्षीय बेटे पर दरांती (हंसिया) से हमला कर उसे घायल कर दिया. महिला ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसका बेटा मोबाइल पर गेम खेल रहा था. इसको लेकर लड़के ने खुद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. हालांकि, महिला को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: फोरलेन और जमरानी परियोजना से बरेली रोड के किसान परेशान; सिंचाई व्यवस्था बहाल करने को कमिश्नर व DM को सौंपा ज्ञापन

स्कूल से आने के बाद चला रहा था मोबाइल फोन

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कक्षा 8 में पढ़ने वाले लड़के ने आरोप लगाया है कि उसकी मां ने रविवार को सिमरोल पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित अपने घर पर उस पर दरांती से हमला किया. लड़का अपनी मां के मोबाइल फोन का इस्तेमाल स्कूल से आने के बाद कर रहा था. तभी उसकी मां ने उसे पीटना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  बेटी के प्रेम विवाह से नाराज मामा ने रची खौफनाक साजिश; भांजे के दुबई जाने से पहले सरेराह चाकू गोदकर किया कत्ल

दादा-दादी के पास रह रहा है लड़का

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने पास में पड़ी एक दरांती उठाई और उस पर हमला कर दिया. जिससे लड़के के बाएं हाथ में चोट लग गई. पुलिस ने बताया कि बच्चे की मेडिकल जांच कराई गई है.

मामले में सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि विवाद के कारण लड़का फिलहाल अपने दादा-दादी के पास रह रहा है. हम घटना की जांच कर रहे हैं और आरोपी महिला को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. मामले में महिला से पूछताछ की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: फोरलेन और जमरानी परियोजना से बरेली रोड के किसान परेशान; सिंचाई व्यवस्था बहाल करने को कमिश्नर व DM को सौंपा ज्ञापन
Ad