मौसम विभाग ने शुक्रवार को इस जनपद में भारी बारिश की चेतावनी की जारी, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रदेश में शुक्रवार को कई जिले तेज बारिश से प्रभावित दिखाई देंगे. खास तौर पर मौसम विभाग ने बागेश्वर जिले में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग की मानें तो बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना है. इस जिले के लिए मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

बागेश्वर जिले के अतिरिक्त राज्य में चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है. इसमें राजधानी देहरादून चमोली नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपद शामिल है. मौसम विभाग ने इन चारों जिलों में भी कुछ क्षेत्रों के लिए तेज बारिश होने की आशंका व्यक्त की है. उधम सिंह नगर जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है. इस तरह राज्य के कई जिलों में बारिश होने की उम्मीद लगाई गई है. चारधाम के लिहाज से चमोली जनपद में कुछ जगह पर तेज बारिश हो सकती है. लिहाजा यात्रियों को इसके लिए विशेष सावधानी बरतने के लिए भी कहा जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  सीएचसी हल्दूचौड़ में तीन दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर शुरू: पहले दिन 267 मरीजों ने लिया लाभ, सुविधाओं के विस्तार को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

हालांकि राजधानी देहरादून में सुबह के समय आसमान साफ दिखाई दिया और धूप आने से लोगों ने राहत की सांस भी ली है. लेकिन अगले 24 घंटे में कुछ जगह पर तेज बारिश का अंदेशा लगाया गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान भी राजधानी देहरादून के साथ ही कई जगहों पर तीव्र बारिश का दौर दिखाई दिया. बता दें कि प्रदेश में मौसम का मिजाज तल्ख है. प्रदेश में रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है. जिसने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है. वहीं भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई संपर्क मार्ग मलबा आने से लगातार बाधित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: पति से विवाद के बाद स्टेशन पहुंची महिला से दोस्त ने किया दुष्कर्म, टांडा के जंगल में वारदात को दिया अंजाम
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काली फिल्म, हूटर और मॉडिफाइड लाइट पर परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा