काली फिल्म, हूटर और मॉडिफाइड लाइट पर परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा

खबर शेयर करें -

तीन दिन में 967 वाहनों के चालान, 113 सीज; बिना हेलमेट वालों की भी शामत

राजू अनेजा काशीपुर/हल्द्वानी। सड़क पर नियमों को ताक पर रखकर वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने तीन दिन तक ऐसा अभियान चलाया कि 967 वाहन कार्रवाई की जद में आ गए और 113 वाहनों को सीज कर दिया गया। काली फिल्म, अनधिकृत लाइट, हूटर और वाहनों में मनमाने बदलाव करने वालों पर विशेष रूप से शिकंजा कसा गया।

हल्द्वानी संभाग में चार से छह अगस्त तक चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में परिवहन विभाग की टीमों ने हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, रुद्रपुर और टनकपुर उप संभागों में सघन जांच की। अभियान का मुख्य फोकस ब्लैक फिल्म और मॉडिफाइड/अनधिकृत लाइट लगाकर चलने वाले वाहनों पर रहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में यूकेडी का संगठनात्मक विस्तार: दीपेन्द्र विधानसभा अध्यक्ष और मनीष बने महामंत्री, 2027 के लिए कसी कमर

 

काली फिल्म और अनधिकृत लाइट पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

चेकिंग के दौरान 111 वाहनों में ब्लैक फिल्म मिलने पर चालान किया गया, जबकि 163 वाहनों में अनधिकृत लाइट लगी मिली। वाहन में अनधिकृत बदलाव यानी अल्टरेशन के 20 मामले सामने आए। वहीं हूटर लगाने वाले चार वाहन भी कार्रवाई से नहीं बच सके।

बिना हेलमेट 286, डीएल के 132 मामले

 

सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी भी जमकर सामने आई। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 286 चालान किए गए। इसके अलावा 132 मामले ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित पाए गए। सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 47 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

फिटनेस से लेकर बीमा तक नियमों की धज्जियां

 

यह भी पढ़ें 👉  सीएचसी हल्दूचौड़ में तीन दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर शुरू: पहले दिन 267 मरीजों ने लिया लाभ, सुविधाओं के विस्तार को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

जांच में वाहनों के दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई। 65 वाहनों के पास फिटनेस संबंधी अनियमितता, 40 में परमिट संबंधी उल्लंघन, 88 में इंश्योरेंस, जबकि 69 वाहनों में प्रदूषण प्रमाण पत्र से जुड़ी खामियां मिलीं।

यात्री वाहनों में 28 ओवरलोड और भारवाहनों में 49 ओवरलोड के मामले भी पकड़े गए। इसके अलावा अन्य अभियोगों में भी 512 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

पांच उप संभागों में चला अभियान

 

विशेष चेकिंग अभियान हल्द्वानी संभाग के हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, रुद्रपुर और टनकपुर उप संभागों में चलाया गया। परिवहन विभाग ने साफ किया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

अभियान को हल्द्वानी में परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार, जगदीश चंद्र और गोविंद, रामनगर में एआरटीओ (प्रवर्तन) पंकज श्रीवास्तव, काशीपुर में एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप वर्मा तथा परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्य, सचिन कुमार और अनिल कुमार, रुद्रपुर में परिवहन कर अधिकारी मुकुल अग्रवाल, सुनेजा, तारकेंद्र वैष्णव और आशुतोष डिमरी तथा टनकपुर में एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज बागोरिया और परिवहन कर अधिकारी प्रमोद चौधरी की टीमों ने संचालित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौलापार पुल के पास नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से दर्दनाक मौत; एसटीएच में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, हल्द्वानी संभाग डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

Ad